वृषभ राशि की गुप्त बातें जानें

इस पोस्ट में हम जानेंगे, वृषभ राशि, वृषभ राशि के व्यक्ति कैसे होता है, व्यक्तित्व, वृषभ राशि में क्या गुण होते हैं, क्या वृषभ राशि वाले अपनी भावनाओं को छिपाते हैं और वृषभ राशि की गुप्त बातें

वृषभ राशि की गुप्त बातें

वृषभ राशि के जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं, इन्हें मूर्ख बनाना आसान नहीं होता है। स्वभाव से शांत, ये पढ़ने और खेलकूद के शौकीन होते हैं और जीवन में सफल रहते हैं और ये लोग जीवन में शांतिपूर्वक रहना पसंद करते हैं

वृषभ राशि के बारे में

राशियों में वृषभ राशि दूसरे स्थान पर है, शुक्र वृषभ राशि का स्वामी है। वृषभ राशि का चिन्ह बैल है। बैल बहुत मस्त और शांत स्वभाव का होता है। लेकिन अगर गुस्सा आता है तो वह उग्र रूप भी ले लेता है, यही स्वभाव वृषभ राशि के जातकों में भी देखने को मिलता है।

वृषभ राशि के जातक बुद्धिमान, अच्छे वक्ता और शांत स्वभाव के होते हैं, ये संगीत के शौकीन होते हैं, इन्हें सुनने से आनंद मिलता है। लेकिन साथ ही स्वाभिमानी और गंभीर व्यक्तित्व वाले भी होते हैं। ये अपने व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित करते हैं।

Read Also : रत्नों सम्बंधित जानकारियां

वृषभ राशि के व्यक्ति किस प्रकार के होते है?

वृषभ राशि के लोग जीवन में शांति से रहना पसंद करते हैं, इन्हें जीवन में बदलाव से चिढ़ होती है। इन्हें बार-बार अलग माहौल में रहना पसंद नहीं होता।

ये सामाजिक होते हैं और अपने से ऊंचे लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं, सम्मान देने में ये हमेशा आगे रहते हैं, इन्हें सुखी और विलासितापूर्ण जीवन जीना पसंद होता है।

वृषभ राशि के लोग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, सभी लोगों को आदर की नजर से देखते हैं और आदर भी देते हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण ये सामाजिक तौर पर हमेशा आगे रहते हैं।

वृषभ राशि के लोग सभी अच्छी और सुंदर चीजों से प्यार करते हैं और अक्सर भौतिक सुखों से घिरे रहते हैं। वृषभ राशि के लोग जीवन में बहुत विश्वसनीय, बहुत धैर्यवान, बुद्धिमान, समर्पित और जिम्मेदार होते हैं।

वृषभ राशि वालों में धन कमाने की प्रवृत्ति और धन संचय करने की बहुत इच्छा होती है। उन्हें जमा की जाने वाली योजनाओं पर बहुत भरोसा होता है। वृषभ राशि के लोगों को अकाउंटेंट, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कलाकार, सज्जाकार, सौंदर्य प्रसाधन व्यवसाय, सौंदर्य प्रसाधन निर्माता, आभूषण निर्माता, आभूषण विक्रेता, खाद्य सामग्री निर्माता, सरकारी कर्मचारी, सेना या नौसेना या उच्च पदों पर कार्यरत देखा जाता है। धन से धन कमाने के मामले में ये बहुत भाग्यशाली होते हैं। इनके लिए विलासिता की वस्तुओं, खाद्यान्नों और सफेद वस्तुओं (जैसे दूध, दही, चीनी, चावल) के व्यापार लाभकारी होते है।

वृषभ किसकी ओर आकर्षित होता है?

शुक्र देव वृषभ राशि के स्वामी हैं, जो प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। वृषभ राशि वालों में प्यार कूट-कूट कर भरा होता है, इनका प्यार किसी और के लिए बहुत जल्द शुरू हो जाता है, प्यार और वासना दोनों का इनके जीवन में एक जैसा प्रभाव होता है।

वृषभ राशि के जातक शादी और दांपत्य जीवन से जुड़ी हर चीज का सर्वश्रेष्ठ पाना चाहते हैं, अपने रिश्ते में पूर्ण समर्पण चाहते हैं। शादीशुदा जिंदगी में पति भले ही अपनी पत्नी से परेशान हो, लेकिन वे कभी भी एक-दूसरे से अलग नहीं होते।

वृषभ राशि के जातकों की शारीरिक क्षमताएं मजबूत होती हैं, इसलिए इन्हें स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा समस्याएं नहीं होती हैं। इनसे गले की समस्या हो सकती है। पेट रोग जैसी बीमारियाँ होने की संभावना है। उन्हें वसा युक्त भोजन से दूर रहना चाहिए, वजन नहीं बढ़ना चाहिए, हल्का भोजन करना चाहिए और नियमित व्यायाम करना चाहिए।

यदि वृषभ राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति या परिवार से संबंधित परेशानियां चल रही हैं तो उन्हें बुधवार के दिन विधारा की जड़ को अपनी जेब या बटुए में रखना चाहिए।

वृषभ राशि के लिए उपाय ?

अगर कर्ज बढ़ रहा है और आर्थिक तंगी है तो आप प्रतिदिन अपने भोजन में से कौए को रोटी दें। ऐसा करने से आप पर बढ़ता कर्ज और आर्थिक संकट दूर हो जाएगा। दूसरा उपाय यह है कि जब आप रात को सोएं तो अपने बिस्तर के नीचे एक बर्तन में जौ रखें। इसके बाद सुबह उठकर जौ को पक्षियों या जानवरों को खिला दें। घर के आसपास या मंदिरों में जानवरों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं, ऐसा लगातार करने से भाग्य में वृद्धि होगी, धन में वृद्धि होगी, लक्ष्मी का वास होगा।

वृषभ राशि की कमजोरी क्या है?

वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में हमेशा किसी न किसी सहारे की जरूरत होती है और वे अपने बच्चों को लेकर बहुत चिंतित और डरे हुए रहते हैं।

वृषभ राशि की मित्र राशियाँ क्या हैं?

मिथुन, कन्या, मकर, कुम्भ

वृषभ राशि वालों को सफलता के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए?

हीरा और पन्ना

शुभ अंक: 6,15,24,33,42,51
शुभ रंग : सफेद, नीला, बैंगनी
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार
शुभ रत्न: हीरा, सफ़ेद जिरकॉन, ओपल, पन्ना

Leave a Comment