धन प्राप्ति के लिए कौन सा रत्न धारण करें?
इस पोस्ट का विषय है – धन प्राप्ति के लिए कौन सा रत्न धारण करें? किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन में धन का विशेष महत्त्व रहता है, आज इस युग में हर कार्य के लिए धन की आवश्यकता है, और धन के बगैर जीवन की कल्पना करना एक डरावने सपने जैसा है।
हर व्यक्ति अपने जीवन में धन कमाने के अपने अपने तरीके से प्रयास करता है, कोई इसमें सफल हो जाता है और कोई सफल नहीं हो पता है, और जीवन में आर्थिक और धन की समस्याओं से जुझता रहता है।
वैसे तो हर व्यक्ति अपनी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से अपने प्रयासों में लगा रहता है, लेकिन वह यह नहीं समझ पाता है की उसकी सफलता और असफलता में ग्रहों का भी बहुत बड़ा महत्त्व रहता है।
तो, आइये आज हम इस पोस्ट में ऐसे ही ३ विशेष रत्नों की चर्चा करेंगे, और यह जानेंगे की ऐसे कौन से शुभ रत्न है जो हमारी सफलता, धन और आर्थिक उनत्ति के लिए सहायक हो सकते है, और जीवन में धन प्राप्ति के लिए कौन सा रत्न धारण करें?
इन्हें भी पढ़े:
- २६ जनवरी २०२५ गणतंत्र दिवस पर लक्ष्मी नारायण की तरफ से शुभकामनाएं
- मकर संक्रांति का पर्व क्यों अत्यंत महत्वपूर्ण है
- पन्ना रत्न धारण करने से कौन से रोग दूर होते हैं?
- पन्ना रत्न कितने दिन में अपना असर दिखाता है?
- पन्ना कौन सी राशि वाले को पहनना चाहिए?
- अश्विनी नक्षत्र की विशेषताएं-ashwini nakshatra in hindi
- पंचमेश की विभिन्न भावों में स्थिति-Panchamesh in 12 houses
धन प्राप्ति के लिए कौन सा रत्न धारण करें?
यह ऐसे ३ रत्न है, जिसे बगैर कुंडली विवेचना के कोई भी व्यक्ति धारण कर सकता है और यह ३ रत्न धारणकर्ता को जीवन में आर्थिक उनत्ति और धन लाभ प्रदान करने में सहायक होते है।
सुनेहला रत्न
सुनेहला रत्न का सम्बन्ध बृहस्पति गृह से है। बृहस्पति गृह को देवताओं का गुरु माना जाता है।
बृहस्पति एक शुभ गृह है। धन लाभ प्रदान करने वाला गृह है, आर्थिक स्तिथि को मजबूत करता है। संसार के बुद्धिजीवियों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है।
बृहस्पति स्वर्ण का कारक भी है। बृहस्पति लोगों को अध्यात्म से जोड़ता है।
बृहस्पति ग्रह का मुख्य रत्न पीला पुखराज होता है, और बृहस्पति का उपरत्न सुनेहला रत्न है।
बृहस्पति ग्रह की अपनी इन्हीं खूबियों का असर सुनेहला रत्न पर भी रहता है।
इसलिए, सुनेहला रत्न धारण करने से व्यक्ति की आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है, व्यापार-व्यवसाय में उनत्ति और जीवन में धन लाभ प्राप्त होता है।
सामाजिक स्तर पर भी मान सम्मान की बढ़ोतरी होती है और जीवन में उच्च पदों की प्राप्ति होती है।
सुनहला रत्न धारण करने से मन एकाग्र रहता है और व्यक्ति मन से दृढ़ रहता है। उच्च विद्या प्राप्त करने की दृष्टि से भी सुनहला रत्न धारण करना बहुत लाभकारी रहता है। इसको धारण करने से विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते है।
अपनी इन्ही सब खूबियों की वजय से सुनहला रत्न को एक चमत्कारिक रत्न माना जाता है, और अगर किसी के जीवन में धन हानि हो रही हो, आर्थिक उनत्ति नहीं हो पा रही हो, धन बेवजय निकलता जा रहा हो,
तो ऐसे में सुनहला रत्न धारण करने से आपके जीवन में चमत्कारिक रूप से बदलाव आ सकते है, और आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होते हुए जीवन में अच्छा धन लाभ है।
सुनहला एक शुभ रत्न होने से इसको कोई भी व्यक्ति धारण कर सकता है, और धन प्राप्ति के लिए सुनहला रत्न को विशेष तौर से बहुत लाभकारी रत्न माना गया है।
You will love to read about Gemstones and Zodiac signs
हरा तुरमलिन
हरा तुरमलिन एक गहरे हरे रंग का, काई के समान रंग का रत्न होता है। तुरमलिन को एक शुभ रत्न माना गया है, और तुरमलिन रत्न के किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव नहीं होते है।
हरे तुरमलिन को बुध ग्रह का उपरत्न है, बुध ग्रह शिक्षा, वाक्पटुता, धन, और व्यवसाय का कारक माना गया है।
तुरमलिन एक ऐसा रत्न है, जिसे कोई भी व्यक्ति धारण कर सकता है। किसी भी उम्र का व्यक्ति धारण कर सकता है, बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस रत्न को कोई भी व्यक्ति धारण कर सकता है।
तुरमलिन ऐसा रत्न है, जो धारणकर्ता को उसकी उम्र के अनुसार लाभ प्रदान करता है, अगर इस रत्न को कोई विद्यार्थी धारण करता है, तो उसे शिक्षा में बहुत लाभ देता है, अगर कोई युवा व्यवसाई इसे धारण करता है, तो उसे अच्छी आर्थिक उनत्ति मिलती है, धन लाभ होता है, और अगर इसे कोई बुजुर्ग धारण करता है तो उसे शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है।
इसलिए हरे तुरमलिन को एक शुभ रत्न माना गया है, और इस रत्न के धारण से धारणकर्ता को जीवन में अच्छी आर्थिक उनत्ति मिलते हुए धन की प्राप्ति होती है।
Read also: तुरमली रत्न- टूरमैलीन के फायदे,जानकारी और उसके लाभ
टाइगर ऑय
टाइगर ऑय के बहुत ही प्रभावशाली और मजबूत रत्न माना गया है, टाइगर ऑय अपने नाम के अनुसार ही कार्य भी करता है।
टाइगर ऑय रत्न भी एक ऐसा रत्न है, जिसे कोई भी व्यक्ति धारण कर सकता है।
जिन व्यक्तियों का दिल कमजोर है, जीवन में निर्णय लेने की क्षमता कमजोर है, और इसी कारण जीवन में अनेक अवसर खो बैठते है, आर्थिक स्तिथि कमजोर है, धन के रास्ते बंद है,
ऐसे व्यक्तियों के लिए टाइगर ऑय रत्न एक चमत्कारिक रत्न है, इसे धारण करने से व्यक्ति में दिलेरी आती है, डर दूर होता है, जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता देता है, और अपने कार्यो को लेकर एक अच्छा फोकस देता है।
जिससे की बिगड़े हुए कार्य धीरे धीरे बनने लगते है और जीवन में सही दिशा की ओर बढ़ते हुए उनत्ति प्राप्त करते है।
इसलिए टाइगर ऑय को एक शुभ रत्न माना गया है, और इस रत्न के धारण से धारणकर्ता को जीवन में अच्छी आर्थिक उनत्ति मिलते हुए धन की प्राप्ति होती है।
Read Also:
- 12 राशियाँ
- Astrology
- उपरत्न
- कन्या राशि
- कन्या लग्न
- कर्क राशि
- कर्क लग्न
- कुंडली
- कुंडली के योग
- कुंभ राशि
- केतु ग्रह
- गोमेद
- ग्रहण
- चंद्र ग्रह
- ज्योतिष
- ज्योतिष समाचार
- तुला राशि
- तुला लग्न
- त्यौहार
- धनु राशि
- धनु लग्न
- नक्षत्र
- नया साल
- नवग्रह
- नवरत्न
- नवरत्न अंगूठी
- नीलम
- पन्ना
- पितृ दोष
- पुखराज
- भाग्यशाली रत्न
- मकर राशि
- मंगल ग्रह
- मंत्र
- माणिक्य
- मिथुन राशि
- मीन राशि
- मेष राशि
- मेष लग्न
- मोती
- मोती रत्न ख़रीदे
- यंत्र
- योग
- राहु ग्रह
- रुद्राक्ष
- लक्ष्मी नारायण
- लग्न और रत्न
- लग्न विश्लेषण
- लग्नानुसार रत्न निर्धारण
- लहसुनियां
- लाल मूंगा
- वृश्चिक राशि
- वृश्चिक लग्न
- वृष राशि
- शंख
- शनि ग्रह
- सिंह राशि
- सुलेमानी हकीक
- सूर्य ग्रह
- हीरा