Top & best Astrologer in Bhilai,Durg

लक्ष्मी नारायण

लक्ष्मी नारायण

प्रणाम दोस्तों !
ज्योतिष परामर्ष केंद्र में आपका बहुत बहुत स्वागत है,Top & best Astrologer in Bhilai,Durg

मै लक्ष्मी नारायण भिलाई में निवासरत हूँ, और अपनी सेवाएं सम्पूर्ण भारत और विदेशों में भी प्रदान करता हूँ,
मेरी यही कोशिश रहती है की मेरे पास आया हुआ व्यक्ति कभी भी खाली हाथ ना जाये और उसे जो भी समस्या है, उसका मेरे माध्यम से निवारण हो, करने वाला तो ईश्वर होता है, बस हम तो आपके और उसके बीच के माध्यम बनते है।

ज्योतिषशास्त्र एक ऐसी रचना है जिसके द्वारा व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाए जा सकते है।

धन्यवाद!

Read Also: सम्पूर्ण जानकारी सहित जन्म पत्रिका आर्डर करें

जन्म पत्रिका

जन्म पत्रिका

जन्म पत्रिका वह पुस्तक है जिसमे हम हमारे जीवन के लग्न, लग्नेश, नक्षत्र, राशि, ग्रहों की जानकारी, कालसर्प योग, मांगलिक योग, दशा- अंतरदशा, हमारे जीवन की जानकारियां प्राप्त कर सकते है,
जन्म पत्रिका से विवाह के लिए मिलान भी आसानी हो जाती है, कुल मिलाकर जन्मपत्रिका एक ऐसी पुस्तिका है जो हमारे जीवन का आईना है, और या आईना हर व्यक्ति के पास होना चाहिए !

ज्योतिष परामर्श केंद्र आपके लिए जन्मपत्रिका उपलब्ध करवाता है, ऐसे व्यक्ति जो दूसरे शहर में रहते है, और हम तक पहुंचना संभव नहीं है, उन व्यक्तियों को हम कुरियर के जरिये जन्म पत्रिका की घर पहुंच सेवा प्रदान करते है।

जब आप हमसे जानपत्रिका मंगवाते है, जन्मपत्रिका आपके पास पहुंच जाने पर आपको आपकी पत्रिका के बारे में निःशुल्क परामर्श भी प्रदान करते है, आप अपनी पत्रिका के विषय में चर्चा कर सकते है।

जन्मपत्रिका शुल्क: 501/- है, 50/- रूपए कुरियर चार्ज रहेगा।

Top & best Astrologer in Bhilai,Durg

दोस्तों, आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर वर्ग का व्यक्ति संघर्ष करता हुआ चला जा रहा है।
इसमें कुछ व्यक्ति तो सफल होते चले जाते है और कुछ व्यक्तियों के जीवन में संघर्ष चलता चला जाता है, लेकिन सफल व्यक्तियों के जीवन में अन्य तरह की परेशानियां है, तो कहने का तात्पर्य यह हुआ की हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है।

जीवन में संघर्ष और परेशनियां कई तरह की हो सकती है, कोई कारोबार से परेशान है, किसी को धन की कमी है, स्वास्थय की परशानी, कोर्ट कचहरी, संतान, विवाह, पारिवारिक कलह, पति पत्नी में अनबन, प्रेम विवाह, जीवन में निराशा-असफलता, नौकरी, सामाजिक प्रतिष्ठा, संपत्ति विवाद, शिक्षा में रूकावट, उच्च शिक्षा में रूकावट आदि।

अब क्या किया जाए! तो लोग ईश्वर की शरण में जाकर प्राथना करते है, अपने जीवन की समस्याओं को ख़त्म करने के लिए पूजा अर्चना करते है, मन्नत मंगाते है, संकल्प लेते है, और नियमित पूजा पाठ करते है,
जिसका फल उन्हें आवश्य प्राप्त होता है, वे खाली नहीं लौटते है और उनके जीवन में शांति भी आती है।

Read Also: आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका जीवन

दोस्तों, क्या आपको पता है की हर व्यक्ति एक जैसा जीवन क्यों नहीं जीता, क्यों कोई तरक्की करता है और क्यों कोई संघर्षो में ही उलझा रहता है, क्यों कोई बीमारियों से घिरा रहता है, आदि बहुत सी परेशनियां,
क्योंकि हर व्यक्ति जिस समय इस धरती पर जन्म लेता है, उस वक़्त आकाशमंडल में जो ग्रह नक्षत्र उदय रहते है, उसी के अनुसार वह अपना सम्पूर्ण जीवन जीता है, उन्हीं ग्रहों की शुभ-अशुभ अवस्था के अनुसार वह जीवन में सुख दुःख भोगता है।
और यह एक सच्चाई है, हमारे पूर्वज ऋषि मुनियों ने एक ऐसे ग्रन्थ जयोतिषशास्त्र की खोज की है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। यह एक चमत्कार और सत्य है की व्यक्ति अपना सम्पूर्ण जीवन अपने ग्रह नक्षत्रों के अनुसार ही जीता है, व्यक्ति की जन्मकुंडली को देखकर उसके भूत-भविष्य को बताया जा सकता है, और अशुभ ग्रहों का यन्त्र, मन्त्र और रत्नों द्वारा निवारण करते हुए परेशनियों को कम करते हुए एक सुखी जीवन जिया जा सकता है।

ज्योतिषशास्त्र जीवन का एक ऐसा मार्गदर्शक है, जो सीधा हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है, इसकी गणना से हम हमारे सम्पूर्ण जीवन के बारे में जान सकते है, और ज्योतिषशास्त्र में बताए गए उपायों से एक सुखी जीवन जी सकते है।

जो व्यक्ति इसे नहीं मनाता है वह अपना जन्म विवरण हमारे पास ला का आजमा सकता है।

Zodiac SIGN


Top & best Astrologer in Bhilai,Durg

Top & best Astrologer in Bhilai,Durg
Top & best Astrologer in Bhilai,Durg

ज्योतिष शास्त्र में उपायों के तरीके

जब किसी भी व्यक्ति के जीवन में कमजोर, दूषित और पाप पीड़ित ग्रहों से जन्मपत्रिका में योगों के अनुसार परेशनियां आती है, तो ऐसे में उन परेशानियों के निवारण के लिए ज्योतिष शास्त्र में मंत्रो, यंत्रो और रत्नों द्वारा ग्रहों को शांत या उनकी ऊर्जा को बढ़ाकर परेशनियों को शांत किया जाता है।

Read Also: The beautifull world of gems

अगर जातक पूर्ण विश्वास और श्रद्वा के साथ इन उपायों को अपनाता है, तो निःसंदेह जातक परेशनियों में कमी आती है। आइये जानते है इन्हीं मंत्रो, यंत्रो और रत्नों के बारे में।

मन्त्र

मन्त्र

ज्योतिषशास्त्र में सभी ग्रहों के मन्त्र है, हर ग्रह का अपना एक मन्त्र है, इन मंत्रो में इतनी शक्ति होती है की अगर इन्हें नियमित रूप से जपा जाए तो जन्मपत्रिका के अशुभ ग्रहों की अशुभता भी कम हो जाती है।

ग्रह के मंत्रो में इतनी शक्ति होती है की जन्मपत्रिका के कमजोर ग्रह शक्तिशाली हो उठते है, जातक को अपंनी जन्मपत्रिका का विश्लेषण करवाकर जरुरत अनुसार ग्रह के मंत्रो का जाप करना चाहिए, और अपनी परेशनियों को ख़त्म करते हुए सुखद जीवन जी सकते है।

मन्त्र जप नियमित करना होता है, उच्चारण सही होना चाहिए, मन्त्र अपने समय और सुविधा अनुसार एक निर्धारित की गई संख्या में ही करना चाहिए, संख्या 1 माला (108 दाने) 3, 5, 11, 21, 51, 101 माला हो सकती है।

यंत्र

यंत्र ग्रहों की शांति के लिए ताम्र, चांदी या सोने की प्लेट पर उकेरी गई संख्या होती है, मंत्रो की ही तरह सभी ग्रहों के यंत्र भी होते है, जिन्हें व्यक्ति द्वारा अपने शरीर जैसे की बाजू या गले में धारण किया जाता है।

यंत्रों में भी ग्रह की असीम ऊर्जा होती है, इन्हें धारण करके भी सभी तरह के दुःखो और कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है।
लेकिन, यंत्र को कभी भी धारण करने से पहले उसमें प्राण प्रतिष्ठा करनी अनिवार्य होती है अन्यथा वह जाग्रत नहीं होगा।

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात

Gayatri Mantra

1 thought on “Top & best Astrologer in Bhilai,Durg”

Leave a Comment