राशि चिन्ह | सिंह (सिंह राशि की गुप्त बातें) |
ग्रह स्वामी | सूर्य |
जन्म मास | 22 July-23 August |
नक्षत्र | मघा नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी उत्तराफाल्गुनी |
सिंह राशि की गुप्त बातें
आइये जानते है सिंह राशि की गुप्त बातें, सिंह राशि के जातक शाही अंदाज, शाही रहन-सहन और जनता पर राज करने वाले होते हैं। अपनी राशि सिंह की तरह सिंह जातक शक्तिशाली, निडर, शासक, पराक्रमी और स्वाभिमानी व्यक्तित्व के होते है। वे बहुत प्रभावशाली, क्रोधी, पराक्रमी, शासन करने में सक्षम, सहानुभूतिशील, क्षमाशील, बड़े सपने देखने वाले, अपनी बात पूरी करने वाले होते हैं, सिंह राशि के जातकों की बातों का विरोध करना बहुत मुश्किल होता है। आइये जानते है कुछ सिंह राशि की गुप्त बातें।
सिंह राशि के जातकों में सूर्य के समान ही ऊर्जा होती है, इनका प्राकृतिक स्वभाव ऐसा होता है कि ये किसी की अधीनता स्वीकार नहीं कर सकते, अधिकांश सिंह राशि के लोग दूसरों पर हावी होते नजर आते है, सिंह राशि के जातक प्रशासनिक विभागों तथा किसी न किसी संस्था के नेता के रूप में देखे जा सकते है। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता अन्तर्निहित होती है।
सिंह राशि के जातकों का स्वभाव
सिंह राशि का चिह्न सिंह है, सिंह जंगल का राजा है, उसी प्रकार सिंह राशि का ग्रह “सूर्य” को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। इसलिए सिंह राशि के जातकों में जन्मजात राजसी वैभव पाया जाता है।
यदि जन्म कुंडली में सूर्य पर किसी अन्य ग्रह की अशुभ दृष्टि न हो तो सिंह राशि के जातक बहुत उदार और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनमें ऐसा आकर्षण होता है कि हर कोई इन्हें सम्मान की दृष्टि से देखता है और इनके व्यक्तित्व में एक खिंचाव होता है।
सिंह राशि के जातकों में संगठन का नेतृत्व करने की क्षमता स्वाभाविक होती है। सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है, अपने आत्मविश्वास के गुण से इन्हें किसी भी क्षेत्र में सफलता मिलती है।
जिस तरह सूर्य ग्रह विशालता का प्रतीक है, उसी तरह सिंह राशि के लोग किसी भी काम को बहुत दृढ़ निश्चय और बड़े पैमाने पर करना पसंद करते हैं। सिंह राशि के लोग ऊंचे विचारों वाले होते हैं और अपने ऊपर किसी भी तरह का छिछोरापन बर्दाश्त नहीं करते। ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं, बड़े दिल वाले होते हैं और किसी भी काम को स्पष्टता से करना चाहते हैं, इन्हें घुमा-फिरा कर बात बिल्कुल पसंद नहीं होता।
best astrologer in india|ज्योतिष, भिलाई-दुर्ग
सिंह राशि के लोग स्वभाव से घमंडी होते हैं, अगर कोई इन्हें खुश कर दे तो इन्हें बहुत अच्छा लगता है या आप कह सकते हैं कि यह इनकी कमजोरी है। सिंह राशि के जातकों के अवगुणों में अहंकार, अभिमान, छल और कपट आते हैं।
ऐसे कार्य और स्थान जहां से सिंह राशि के लोग किसी संगठन का नेतृत्व करते हैं या उन्हें राजनीतिक कार्य करने का मौका मिलता है, ऐसे स्थानों पर सिंह राशि के जातक बहुत सफलता प्राप्त करते हैं। (सिंह राशि की गुप्त बातें) सामाजिक कार्यों में भी सिंह राशि के जातक अच्छी लोकप्रियता हासिल करने में सफल होते हैं। ऐसी जगहों पर सिंह राशि के लोग बहुत जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं, लेकिन इनके व्यक्तित्व और योग्यता के कारण इनके दुश्मन भी बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं।
अगर कोई सिंह राशि के जातक को ऑर्डर देकर काम करवाना चाहे तो ऐसा कभी नहीं हो सकता है और अगर कोई उनके आशीर्वाद से काम करवा ले तो वह काम बहुत आसानी से हो जाएगा।
सिंह राशि के जातक जन्म से ही बहुत आत्मविश्वासी होते हैं, ये कभी हार नहीं मानते, निराश नहीं होते, जीवन का भरपूर आनंद लेने में विश्वास रखते हैं, घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं, हर चीज को आनंद के लिए इस्तेमाल करते हैं। इन्हें बड़े और सजावटी घरों में रहना पसंद है, महंगे कपड़े और बड़ी गाड़ियों में घूमने का शौक होता है।
सिंह राशि के जातकों को अपने आस-पास रहने वाले लोगों और दोस्तों से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि वे उनकी चापलूसी करते हुए उनका अनुचित फायदा उठाते रहते हैं। ऐसे लोग उन्हें बहकाते और खुश करते रहते हैं।
सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य
सिंह राशि के जातक शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं, ये कम ही बीमार पड़ते हैं, अगर इन्हें कोई बीमारी होती है तो ये जल्द ही ठीक हो जाते हैं।
यदि जन्म कुंडली में ग्रहों की अशुभता हो तो सिंह राशि के जातक को तेज बुखार, मानसिक परेशानी, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, नेत्र रोग, पेट के रोग, पीठ व कमर दर्द, स्नायु रोग, त्वचा रोग आदि होंगे।