वृषभ राशि शुक्र ग्रह द्वारा संचालित राशि है, क्या है वृषभ राशि के जातकों का भाग्यशाली रत्न ट्रिक, जो उनके जीवन में चमत्कारी बदलाव लाने में सक्षम होगा, आइये आज इसी बारे में जानकारी प्राप्त करते है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक एक मस्त बैल के समान होते है, जो अपनी धुन में चलते रहते है, शारीरिक रूप से बहुत शक्तिशाली होते है, अपनी धुन में अपना काम करते रहते है, किसी को कुछ बोलते नहीं है और ना ही चाहते है की कोई उन्हें छेड़े, अगर बार बार उसे तंग करेंगे तो एक ही बार में अपना हिसाब किताब करते हुए आगे बढ़ लेंगे।
वृषभ राशि के जातक स्वाभाव से मूडी होते है, अनियंत्रित लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति होते है, अपने जीवन में सभी तरह के सांसारिक सुखों को भोगने की अभिलाषा रखते है, भोग विलास में भी इनकी बहुत रूचि रहती है,
Read Also : वृषभ राशि के जातकों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जाने
वृषभ राशि जातक अपने काम में बहुत लगनशील होते है, अपने काम में लगे रहने वाले होते है और यही कारण है की वे अपने जीवन की बढ़ती उम्र के अनुसार तरक्की भी करते चले जाते है,
इनका वैवाहिक जीवन भी बहुत अच्छा और शांतिपूर्ण रहता है, वृषभ राशि के जातक अपने जीवनसाथी से वफादार रहते है, इसलिए इनका वैवाहिक जीवन सुरक्षित और खुशहाल रहता है।
वृषभ राशि के जातकों का भाग्यशाली रत्न ट्रिक
जैसे की बताया है की वृषभ राशि का संचालन उनका स्वामी ग्रह शुक्र करता है, शुक्र एक भोग विलास, सांसारिक सुखों और खूबसूरती का ग्रह है,
शुक्र जातक को जीवन में सुन्दर घरों में रहना, खूबसूरत कपडे, घूमना फिरना, अच्छे वाहन, खूबसूरती को निहारना, सज धज कर रहना, यौन सुख देना और इन सभी साधनों की प्राप्ति के लिए धन और आर्थिक मजबूती प्रदान करना, शुक्र जातक को यही सब देता है,
इसलिए वृषभ राशि के जातकों का भाग्यशाली रत्न उनके ग्रह स्वामी का रत्न हीरा होता है, हीरा धारण करने से वृषभ राशि के जातक को शुक्र से प्राप्त होने वाले सभी सुख प्राप्त होते है,
व्यक्ति अपना जीवन शानदार तरीके से जीता है, शुक्र जो देता है, किसी भी व्यक्ति की अपने जीवन में यही कामना होती है।
Read Also : रत्न आपके जीवन में क्या क्या बदलाव ला सकते है
हर वृषभ राशि के जातक को अपने जीवन में हीरा जरूर धारण करना चाहिए, हीरा धारण करने से वृषभ जातक अपने जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति करता है।
हीरा और उसके उपरत्न
कभी कभी ऐसा भी होता है की काफी कीमत रखने वाला हीरा सभी व्यक्ति धारण करने से सक्षम नहीं होते, तब ऐसी स्तिथि में क्या किया जाये,
तो इसमें को बहुत परेशानी वाली बात नहीं है, जब तक आप हीरा धारण नहीं कर पाते, तब तक आप हीरे के उपरत्न सफ़ेद जिरकॉन या ओपल या सफ़ेद टोपाज भी धारण कर सकते है,
यह रत्न भी शुक्र के ही रत्न है, तो इन्हें भी धारण करते हुए आप शुक्र के लाभ प्राप्त कर सकते है
Read Also : क्या कहती है आपकी राशि
वृषभ राशि के जातकों के अन्य शुभ रत्न
वृषभ राशि के जातकों के अन्य शुभ रत्नों में पन्ना और नीलम भी हो सकते है, लेकिन उचित यही रहेगा की इन रत्नों को धारण करने से पहले किसी ज्योतिष का परामर्श ले लिया जाये।
वृषभ राशि के जातकों के अन्य शुभ उपरत्न
वृषभ राशि के जातक अन्य शुभ उपरत्नों में लराजवर्त, फिरोजा, हरी तुरमली, सुलेमानी हकीक भी धारण कर सकते है। इन रत्नों को बगैर किसी परामर्श के भी धारण करके शुभ और सुरक्षित लाभ उठाए जा सकते है।
Read Also : आप, आपका लग्न और आपका जीवन कैसा होगा
हीरा धारण करने का तरीका
हीरा और शुक्र के सभी रत्न सदैव चांदी की अंगूठी में बनवाने चाहिए, शुक्र का रत्न सदा मध्यमा ऊँगली शुक्रवार की सुबह धारण करे,
कोई भी रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धि और सिद्धि करनी आवश्यक होती है, अन्यथा रत्न धारण करना निरर्थक है।