देसी मूंगा प्राइस

मंगल रत्न लाल मूंगा एक चमत्कारी रत्न है, इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं, आइए जानते हैं लाल मूंगा रत्न को धारण करने का तरीका और देसी मूंगा प्राइस

मंगल रत्न लाल मूंगा (कोरल)

जब किसी व्यक्ति की कुण्डली में मंगल निर्बल या नीच का हो जिसके कारण वह अपना अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो मंगल रत्न धारण करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। व्यक्ति के जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। अपने जीवन में उन्नति के पथ पर चलता है।

मंगल रत्न लाल मूंगा हमेशा अनामिका अंगुली में धारण करना चाहिए, धारण करने के दिन से तीन वर्ष तीन माह तक लाल मूंगा अपना शुभ फल देता रहेगा, उसके बाद लाल मूंगा बदल देना चाहिए या अच्छी स्थिति में हो तो दोबारा पूजा करके सिद्ध करें।

मूंगा धारण करने से मंगल मजबूत होता है, किसी भी जातक की कुंडली में मंगल का शुभ होना अति आवश्यक है, मंगल व्यक्ति को धन, संपत्ति, घर और वैवाहिक सुख देने वाला ग्रह है,
प्रसिद्ध सर्जन, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग, बड़े पुलिस और सेना के अधिकारी, प्रसिद्ध खिलाड़ी, अभिनेता, बड़े होटल और रेस्तरां व्यवसायी आदि की कुंडली में मंगल बहुत शुभ है, तभी इन लोगों को इस क्षेत्र में सफलता मिलती है।

Read also: १२ राशियाँ

लाल मूंगा मंगल ग्रह का शक्तिवर्धक रत्न है, इस रत्न का स्वामी मंगल है, लाल मूंगा गहरा लाल, हल्का लाल, सिंदूरी और सफेद रंग का होता है,

सफेद मूंगा का मंगल से संबंध नहीं है, केवल लाल या सिंदूरी मूंगा को ही मंगल का रत्न माना गया है।

मंगल को नौ ग्रहों का सेनापति माना जाता है, मंगल कर्मठ, बलवान और उग्र ग्रह है, मंगल शत्रुओं का नाश करने वाला है, मंगल निर्भय और वीर है, ये सभी गुण मंगल रत्न धारण करने से प्राप्त होते हैं।
लाल मूंगा धारण करने से व्यक्ति में साहस आता है, वह अत्यंत कठिन परिस्थिति में भी नहीं घबराता है, इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति किसी भी प्रकार की विपत्ति, दुर्भाग्य और दुर्घटना से दूर रहता है और मनुष्य अपने जीवन में निरन्तर उन्नति करता रहता है।

यदि किसी व्यक्ति को शारीरिक कमजोरी हो या खून की कमी हो, व्यक्ति डरपोक स्वभाव का हो, हृदय बेचैन हो तो ऐसे व्यक्ति को लाल मूंगा धारण करने से ये सभी दोष दूर हो जाते हैं।
ऐसे जातक जो सरकारी विभाग, पुलिस, सेना, चिकित्सा, अस्पताल, बहादुरी के कार्य, शस्त्र व्यवसाय, विद्युत विभाग, अग्निशमन, इंजीनियरिंग, रसायन, वकील, भूमि दलाली, होटल व्यवसाय आदि से संबंधित होते हैं, ऐसे लोगों को लाल मूंगा धारण करने से काफी तरक्की मिलती है।
आर्थोपेडिक सर्जन और सर्जन को भी लाल मूंगा धारण करने से बहुत लाभ होता है।
यदि किसी बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है या कोई व्यक्ति जादू-टोने से पीड़ित होता है तो ऐसे व्यक्तियों को लाल मूंगा धारण करने से बहुत लाभ होता है और ये सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।

देसी मूंगा प्राइस

सर्वश्रेष्ठ लाल मूंगा जापानी और इटालियन लाल मूंगा को माना जाता है, जापानी और इटालियन लाल मूंगा अपनी, चमक, रंग और कठोरता की वजय से सबसे उत्तम दर्जे के लाल मूंगे माने जाते है।
अपनी सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी की वजय से यह मूंगे अन्य मूंगों की तुलना में अपने दाम अधिक रखते है, इन मूंगों की कीमत बाजार में 400 रूपए प्रति कैरट से 1000 रूपए प्रति कैरट तक की होती है। बड़े साइज जैसे की 10 कैरट या उससे ऊपर के मूंगों की कीमत में और अधिक बढ़ोतरी हो जाती है।

Read Also: आपका भाग्यशाली रत्न

मूंगा रत्न कैसे धारण करें

  • मूंगा धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से कुंडली का अध्ययन कर लेना चाहिए।
  • लाल मूंगा (रेड कोरल) जब भी पहने वह सुंदर लाल रंग का, चमकदार और किसी भी प्रकार के दोषों से मुक्त होने चाहिए।
  • 6 से 8 कैरेट से कम का मूंगा न पहनें।
  • सोने, तांबे या अष्टधातु की अंगूठी में लाल मूंगा जड़वाएं।
  • सीधे हाथ की अनामिका अंगुली में लाल मूंगा लगाएं।
  • शुभ मुहूर्त में मंगलवार को सूर्योदय के बाद लाल मूंगा रत्न धारण करें।

Read Also: चेहरे की सुंदरता कैसे बनाये रखें

लाल मूंगा रत्न की अंगूठी

लाल मूंगा रत्न की अंगूठी के और भी कई लाभकारी प्रभाव हैं, आइए जानते हैं लाल मूंगा रत्न की अंगूठी को धारण करने के कुछ अन्य लाभ।

लाल मूंगा धारण करने के अन्य लाभ

  • ऐसे व्यक्तियों के विवाह में बाधा आ रही है, कुंडली में मंगल दोष बन रहा है, मांगलिक कुंडली ऐसे व्यक्तियों को लाल मूंगा धारण करने से लाभ होता है और विवाह सफल होता है।
  • यदि शिक्षा में डिग्री प्राप्त करने में कठिनाई हो रही हो तो ऐसे छात्रों को भी मूंगा धारण करने से बहुत लाभ होता है।
  • ऐसे लोगों के शत्रु बहुत होते हैं, शत्रु उन पर हावी हो जाते हैं, ऐसे लोगों को लाल मूंगा धारण करना चाहिए, लाल मूंगा धारण करने से शत्रुओं का नाश होता है।
  • लाल मूंगा धारण करने से शारीरिक रोग जैसे एनीमिया, खून की कमी, चर्म रोग, पेट के रोग, हृदय रोग, श्वास रोग, वात रोग आदि दूर होते हैं।
  • ऐसे लोग जिनकी व्यापार में तरक्की नहीं होती, आर्थिक परेशानी बनी रहती है, कर्ज खत्म नहीं होते, ऐसे लोगों को लाल मूंगा धारण करने से बहुत लाभ होता है।

मूंगा रत्न किसे धारण करना चाहिए?

  • मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोगों को लाल मूंगा रत्न की अंगूठी धारण करनी चाहिए।
  • वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ राशि के जातकों को लाल मूंगाधारण नहीं करना चाहिए।

धन्यवाद दोस्तों, आशा है कि आपको यह लेख देसी मूंगा प्राइस पसंद आया होगा और मंगल का रत्न लाल मूंगा धारण करने के तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त हुई होगी।

Read also: ज्योतिष में मंगल का क्या प्रभाव पड़ता है?

Read also: मंगल ग्रह खराब होने पर क्या होता है

Read also: मंगल दोष के लक्षण और उपाय

Read also: मंगल ग्रह का रत्न कौन सा है?

Read also: लग्न में मंगल क्या फल देता है

Read also : पंचम भाव में मंगल का प्रभाव

Leave a Comment