इटालियन मूंगा

Table of Contents

इटालियन मूंगा धारण करने के लाभ

लाल इटालियन मूंगा को नवरत्नों में बहुत प्रभावशाली रत्न माना जाता है, लाल मूंगा व्यक्ति के जीवन में कई सुखद लाभ और परिवर्तन ला सकता है, आज के इस लेख में आइए जानते हैं लाल इटालियन मूंगा धारण करने के फायदे और नुकसान के बारे में।

इटालियन मूंगा

अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल मृत अवस्था या अन्य ग्रहों के पाप प्रभावों से ग्रस्त है तो इटालियन मूंगा धारण करने से यह सभी दोष ख़त्म होते है, जातक अपने जीवन में आने वाले दुःख, कष्टों, परेशानियों और आर्थिक समस्याओं से निजात प्राप्त करता है, कर्ज ख़त्म होते है, शारीरिक शक्ति बढ़ती है, सामाजिक और पारिवारिक सम्मान की प्राप्ति होती है और जातक धन कमाते हुए उनत्ति की ओर अग्रसर होता है,
मंगल का यह चमत्कारी रत्न इटालियन मूंगा मंगल को शक्तिशाली बनाता है और मंगल के सभी दोष और मांगलिक दोष को ख़त्म करता है।

इटालियन मूंगा समुद्र के नीचे पाया जाता है, लाल मूंगा एक प्रकार का पौधा है जिसे तराश कर बहुत सुंदर रत्न की आकृति दी जाती है, मूंगा लाल रंग, हल्का लाल रंग, सफेद और सिंदूरी रंग में उपलब्ध होता है,
सबसे अच्छे और बेहतरीन मूंगों को इटालियन और जापानी माना जाता है। सबसे अच्छा मूंगा किसी भी दोष से मुक्त, चिकना और कठोर माना जाता है।

Read also: १२ राशियाँ

ज्योतिष में लाल मूंगा को मंगल का रत्न माना गया है, इस रत्न का स्वामी मंगल, साहस, परिश्रम, सेना, चिकित्सा क्षेत्र, पुलिस, प्रशासन, राजनीति, घर, जमीन, संपत्ति आदि है।
जो व्यक्ति मंगल ग्रह के लाभ पाना चाहता है, मंगल ग्रह की ऊर्जा प्राप्त करना चाहता है, उसे लाल इटालियन मूंगा धारण करना चाहिए।
मंगल का रत्न लाल मूंगा एक ऐसा रत्न है जो बहुत जल्दी अपना फल दिखाता है इसलिए लाल मूंगा हमेशा ज्योतिषी की सलाह से ही धारण करें।

Read Also: आपका भाग्यशाली रत्न

कुंडली में मंगल की दशा

जब किसी व्यक्ति के जीवन में मंगल की नीच स्थिति चल रही हो या मंगल पर अन्य ग्रहों का प्रभाव हो या सूर्य अस्त हो तो लाल मूंगा धारण करना चाहिए।
कुंडली में नीच और पीड़ित मंगल जीवन की प्रगति में बाधा डालता है, व्यक्ति का मनोबल गिराता है, आर्थिक संकट घेरता है, शत्रु हावी होने लगते हैं, जीवन में संघर्ष शुरू हो जाते हैं।

जिन लोगों की जन्म कुंडली में मांगलिक योग होता है वे भी लाल मूंगा धारण कर सकते हैं, लेकिन इसे धारण करने से पहले मंगल की स्थिति जान लेना जरूरी है।

Read Also: चेहरे की सुंदरता कैसे बनाये रखें

लाल मूंगा धारण करने के लाभ

  • लाल मूंगा धारण करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
  • यदि किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति कमजोर है तो लाल मूंगा धारण करने से मनोबल बढ़ेगा।
  • लाल मूंगा धारण करने से करियर बनाने में सफलता मिलती है।
  • लाल मूंगा शत्रुओं पर विजय दिलाता है।
  • लाल मूंगा धारण करने से सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलती है।
  • लाल मूंगा धारण करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • लाल मूंगा धारण करने से नकारात्मकता दूर होती है।
  • लाल मूंगा धारण करने से अस्पताल संबंधी कार्यों में सफलता मिलती है।
  • लाल मूंगा पुलिस और सैन्य विभाग के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • लाल मूंगा धारण करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
  • लाल मूंगा धारण करने से रक्त संबंधी रोग दूर होते हैं।
  • लाल मूंगा धारण करने से चर्म रोग दूर होते हैं।

इटालियन मूंगा धारण करने के नुकसान

लाल इटालियन मूंगा मंगल का रत्न है, मंगल एक उग्र और आक्रामक ग्रह है, इसलिए लाल मूंगा को कुंडली के गहन अध्ययन के बाद ही धारण करना चाहिए।
लाल मूंगा धारण करने से व्यक्ति बहुत आक्रामक हो सकता है, अनावश्यक लड़ाई-झगड़े में शामिल हो सकता है, दुर्घटनाओं का शिकार हो सकता है, गलत और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हो सकता है, भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।
इतना ही नहीं वह थाने और अदालती कार्यवाही में भी फंस सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इटालियन मूंगा धारण करना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन, लग्न और राशि के जातकों को लाल मूंगा धारण करने से बहुत लाभ होता है, उन्हें जीवन में अच्छी सफलता, समृद्धि, शारीरिक शक्ति, संतान सुख और धन की प्राप्ति होती है।

मंगल की दशा में तुला, मकर और कुम्भ, लग्न और राशि वालों को लाल मूंगा धारण करना लाभकारी हो सकता है, इसलिए इन राशि और लग्न के जातकों को ज्योतिषी से सलाह लेकर ही लाल मूंगा धारण करना चाहिए।

वृष, मिथुन और कन्या- लग्न और राशि के जातकों को कभी भी लाल मूंगा नहीं पहनना चाहिए।

इटालियन मूंगा कौन धारण करें

अगर मंगल शनि या राहु के साथ अशुभ हो गया है तो इटालियन मूंगा धारण करें।
अगर मंगल प्रथम भाव में हो तो लाल मूंगा धारण करने से लाभ होता है।
अगर मंगल चतुर्थ भाव में हो और मांगलिक दोष भी बनता है, मूंगा धारण करना लाभकारी होता है।
अगर कुंडली में मंगल और चंद्र की युति हो तो मूंगा धारण करना चाहिए।
अगर मंगल लग्न का स्वामी हो तो मूंगा जरूर धारण करना चाहिए।
अगर मंगल पंचम भाव और नवम भाव का स्वामी हो तो मूंगा जरूर धारण करना चाहिए।

लाल मूंगा किस राशि के जातकों को धारण करना चाहिए।

मेष राशि और लाल मूंगा

मेष राशि के जातकों को लाल मूंगा जरूर धारण करना चाहिए।

वृष राशि और लाल मूंगा

वृष राशि के जातक लाल मूंगा धारण नहीं कर सकते है।

मिथुन राशि और लाल मूंगा

मिथुन राशि के जातकों को लाल मूंगा धारण नहीं करना चाहिए।

कर्क राशि और लाल मूंगा

कर्क राशि के जातकों को लाल मूंगा धारण करना चाहिए।

सिंह राशि और लाल मूंगा

सिंह राशि के जातकों को लाल मूंगा धारण करना लाभदायक रहता है।

कन्या राशि और लाल मूंगा

कन्या राशि के जातकों को लाल मूंगा धारण नहीं करना चाहिए।

तुला राशि और लाल मूंगा

तुला राशि के जातकों को भी लाल मूंगा धारण नहीं करना चाहिए।

वृश्चिक राशि और लाल मूंगा

वृश्चिक राशि के जातकों को लाल मूंगा जरूर धारण करना चाहिए।

धनु राशि और लाल मूंगा

धनु राशि के जातकों को भी लाल मूंगा धारण करना बहुत लाभदायक रहता है।

मकर राशि और लाल मूंगा

मकर राशि शनि की राशि है इसलिए इस राशि के जातकों को लाल मूंगा नहीं धारण करना चाहिए।

कुंभ राशि और लाल मूंगा

कुंभ राशि भी शनि की राशि है इसलिए इस राशि के जातकों को भी लाल मूंगा धारण नहीं करना चाहिए।

मीन राशि और लाल मूंगा

मीन राशि के जातकों के लिए लाल मूंगा बहुत लाभकारी होता है।

इटालियन मूंगा कितने कैरेट का धारण करें

जब भी आप मंगल के लाभ प्राप्त करने के लिए इटालियन मूंगा धारण करते है, तो यह सुनिश्चित कर ले की इटालियन मूंगा 6 कैरट या उससे ऊपर आपकी इच्छा अनुसार ही धारण करें,
6 कैरट से निचे का इटालियन मूंगा बहुत कम लाभकारी होता है। एक बार इटालियन मूंगा धारण करने के बाद वह 3 साल और 3 महीने तक प्रभावशाली रहता है।

इटालियन मूंगा धारण करने की विधि

लाल मूंगा की अंगूठी को तांबे, सोने या अष्टधातु की अंगूठी में बनवाना चाहिए, लाल मूंगा की अंगूठी को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए और पूजा के स्थान पर अगरबत्ती जलाकर भगवान मंगल की मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
फिर कम से कम 1 माला मंत्र “ॐ क्रीं क्रीं क्रीं स भौमाय नमः” अर्थात 108 बार जाप करें।
अंगूठी को अनामिका में धारण करें।

Read also: मंगल ग्रह खराब होने पर क्या होता है

Read also: मंगल दोष के लक्षण और उपाय

Read also: मंगल ग्रह का रत्न कौन सा है?

Read also: देसी मूंगा प्राइस

Read also: लग्न में मंगल क्या फल देता है

Read also : पंचम भाव में मंगल का प्रभाव

Leave a Comment