गोमेद नवरत्नों में से एक रत्न और राहु का रत्न है और बहुत मूल्यवान रत्न नहीं है, आइये जाने बाजार में मिलने वाले गोमेद रत्न की कीमत क्या है?
जो गोमेद खूबसूरत, साफ, पारदर्शी, दाग रहित और चमकदार होगा ऐसे गोमेद रत्न की कीमत सबसे अधिक होगी। गोमेद रत्न श्रीलंका, ब्राजील, अफ्रीका और भारत में पाया जाता है। विश्व में अन्य देशों में पाया जाता है, लेकिन इन देशों में यह विशेष तौर पर निकलता है। आइये जानकारी प्राप्त करते है की बाजार में मिलने वाले गोमेद रत्न की कीमत क्या है?
गोमेद रत्न की कीमत उसकी गुणवत्ता के आधार पर होती है जिसमें श्रीलंका का गोमेद सबसे उच्च क्वालिटी का माना जाता है। ब्राजील और अफ्रीका का गोमेद दूसरे दर्जे का माना जाता है और भारत के ओडिसा प्रान्त का गोमेद उसके बाद के दर्जे का आता है।
श्रीलंका के गोमेद को सिलोनी गोमेद के नाम से पुकारा जाता है, ब्राजील, अफ्रीका के गोमेद को हैसोनाईट गोमेद और अफ्रीकन गोमेद के नाम से जाना जाता है और भारत के गोमेद को उड़ीसा गोमेद और गया का गोमेद के नाम से जाना जाता है।
Read Also: चेहरे की सुंदरता कैसे बनाये रखें
सिलोनी गोमेद, हैसोनाईट गोमेद और अफ्रीकन गोमेद रत्नों की पारदर्शिता और चमक बहुत बढ़िया होती है जिसकी वजय से इनकी कीमत भी अधिक होती है। जबकि भारत का उड़ीसा गोमेद रंग रूप में तो बहुत सुन्दर होता है लेकिन इसकी चमक ज्यादा नहीं होती और गया का गोमेद तो गहरा भूरा और उठा कार सूरज की रौशनी में ही पारदर्शी दिखता है, जिसकी वजय से इनकी कीमत भी कम ही होती है। लेकिन यह काम बहुत अच्छा करते है।
गया का गोमेद काला सा और अपारदर्शी जरूर होता है लेकिन यह राहु का काम बहुत जबरदस्त करता है।
Read Also: आपका भाग्यशाली रत्न
आइये जाने गोमेद रत्न की कीमत क्या है?
सिलोनी गोमेद | 500/- रूपए प्रति कैरट से 1200/- रूपए प्रति कैरट |
हैसोनाईट गोमेद | 800 /- रूपए प्रति कैरट से 2500/- रूपए प्रति कैरट |
अफ्रीकन गोमेद | 100/- रूपए प्रति कैरट से 500/- रूपए प्रति कैरट |
उड़ीसा गोमेद | 100/- रूपए प्रति कैरट से 200/- रूपए प्रति कैरट |
गया का गोमेद | 50/- रूपए प्रति कैरट से 100/- रूपए प्रति कैरट |
Latest 2023 Best शायरी for Love|खतरनाक न्यू लव शायरी
सभी प्रकार के गोमेद राहु के दुष्प्रभावों को दूर करने की क्षमता रखते है। इनसे से आप अपनी इच्छा अनुसार गोमेद रत्न का चुनाव कर सकते है।
यह जानकारी भी प्राप्त करें
रत्न कितने समय तक प्रभावशाली रहते है
राशि रत्न क्या है,कौन सा रत्न किस राशि के लिए फायदेमंद है
किस रत्न को किस धातु की अंगूठी में धारण करें
Read Also:
नीलम पहनने से क्या लाभ होता है?
नीलम कौन सी उंगली में धारण करना चाहिए?
नीलम ! इस रत्न को धारण करने से बदल सकती है आपकी किस्मत।
ब्लू सफायर(नीलम ) की विशेषता,धारण करने से लाभ एव धारण विधि