Italiyan Red coral:मूंगा रत्न कहा मिलता है

मोती की तरह मूंगा भी समुन्द्र से प्राप्त होने वाला खनिज रत्न है। मूंगा रत्न को 9 महारत्नों में स्थान प्राप्त है। आइये जाने मूंगा रत्न कहा मिलता है

मूंगा रत्न कहा मिलता है

मंगल ग्रह का रत्न लाल मूंगा है, लाल मूंगा रत्न मंगल के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है और मंगल के दोषों को भी नष्ट करता है। किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल कमजोर या अशुभ होने पर मूंगा पहनना शुभ होता है।

जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल कमजोर हो उसे लाल मूंगे की अंगूठी, लॉकेट या लाल मूंगे की माला पहनना लाभकारी होता है।

मंगल ग्रह का रत्न लाल मूंगा समुद्र के नीचे पाए जाने वाले कैल्शियम कार्बोनेट का एक घटक है।
लाल मूंगा दुनिया में कई जगहों पर पाया जाता है, लेकिन मुख्य रूप से लाल मूंगा ऑस्ट्रेलिया, बर्मा और इटली में पाया जाता है। सर्वाधिक मात्रा में अल्जीरिया और टुनिशिया से प्राप्त होता है। मूंगा प्राचीन काल से ही रत्नों, आभूषणों और औषधियों के रूप में इस्तेमाल किया जाता आ रहा है।

समुद्र की 50 फीट की गहराई में पाया जाने वाला लाल मूंगा सर्वोत्तम माना जाता है। मूंगा कई रंगों में पाया जाता है, जैसे लाल, सिन्दूरी, सफेद, गुलाबी और काला

जो लाल मूंगा चिकना, स्वच्छ, बेदाग तथा गड्ढा रहित हो, वह लाल मूंगा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वाधिक लाभकारी होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाल मूंगा मंगल ग्रह का रत्न है, इसका लाल रंग मंगल की लाल किरणों का संचालन करता है, जिससे पहनने वाले को मंगल की शक्तिशाली लाल किरणों के शुभ प्रभाव प्राप्त होते है।