Opal,ओपल रत्न आर्थिक और वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करता है

OPAL,ओपल रत्न

ओपल रत्न शुक्र के रत्न हीरे का उपरत्न है। ओपल धारण करने से हीरे के सभी लाभ मिलते हैं। Opal बिल्कुल श्वेत, हल्का सिलेटी तथा चमक युक्त श्वेत रंग में पाया जाता है। यह बहुत कोमल रत्न होता है। आपल को रत्नों की रानी भी कहा जाता है।आपल शुक्र के प्रभाव की वृद्धि के लिए बहुत लाभकारी होता है। आपल रत्न धारण करने से भगवान के प्रति या किसी देवता के प्रति आस्था और भक्ति पैदा होती है। धारण करने वाले व्यक्ति में सज्जनता और अच्छे गुणों का विकास होता है।

Opal को शुक्र ग्रह का रत्न माना जाता है। ओपल रत्न पति पत्नी में प्यार बढ़ाता है प्रेमी प्रेमिका के संबंधों को मजबूत करता है। Opal को आकर्षण और खूबसूरती का रत्न माना गया है। जीवन के भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। अगर किसी भी तरह का पति के पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है तो दोनों के आपसी प्यार को बढ़ाने के लिए ओपल रत्न धारण करना चाहिए। यदि प्रेमी प्रेमिका के बीच संबंध खराब हो रहे हैं, तो ओपल रत्न धारण करने से उनके आपसी संबंध मजबूत होते हैं और प्यार बढ़ता है। शुक्र के प्रभाव को बढ़ाने के लिए Opal का रत्न जरूर धारण करना चाहिए।

Opal धारण करने से आंखों की ज्योति ठीक रहती है, दिमाग अशांति दूर होती है, सोच बहुत अच्छी पैदा होती है ,पवित्र विचारों से रहने पर इस रत्न का लाभ अधिक मिलता है। यह लोगों में प्रेम का रत्न से भी जाना जाता है, कहते हैं यदि कोई प्रेमिका किसी से प्रेम करती है, तो अपनी ओर अधिक लगाव के लिए इस रत्न को या इस रत्न की बनी अंगूठी अपने प्रेमी को देनी चाहिए, इसी तरह पुरुष को अपनी प्रेमिका को अपनी और अधिक लगाव पैदा करने के लिए प्रेमिका को इस रत्न की अंगूठी को भेट में देनी चाहिए। ऐसा करने से दोनों में आपसी प्रेम बहुत मजबूत रहता है।

Buy: Opal Locket

7 रत्ती से अधिक के ओपल रत्न का लॉकेट गले में धारण करने से मनुष्य के अंदर अधिक कामवासना में वृद्धि होती है। शरीर और अंगों में उत्तेजना और कामवासना पूर्ण उत्पन्न होता है। जिनके हाथ में शुक्र पर्वत ठीक हो अथवा जिनकी कुंडली में शुक्र, वृष, तुला या मीन राशि में हो अथवा मित्र राशि में हो इस रत्न को धारण करने से सफलता सुख में लाभ अधिक मिलने की संभावना रहती है।

जो लोग नाटक, टीवी से संबंधित प्रोग्राम, फिल्मों से ,एडवरटाइजिंग के क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, उन लोगों के लिए ओपल रत्न बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है। इन क्षेत्रो से जुड़े हुए व्यक्तियों को Opal धारण करने से बहुत अच्छी सफलता मिलती है।

जो व्यक्ति किसी भी तरह का आयात और निर्यात का व्यापार करते हैं, उन लोगों के लिए भी ओपल रत्न बहुत ही लाभकारी और सफलता देने वाला रत्न माना जाता है।

घर गृहस्थी में सुख शांति और आपसी प्यार बना रहे उसके लिए भी Opal बहुत ही श्रेष्ठ रत्न साबित होता है। पति पत्नी और प्रेमिका प्रेमी को ओपल रत्न अवश्य धारण करना चाहिए।

Read also: आपका भाग्यशाली रत्न

What is opal locket?

शुक्र ग्रह का रत्न होता है “ओपल”, शुक्र ग्रह के शुभ फल प्रदान करता है ओपल।
शुक्र का रत्न ओपल धारण करने से प्रेम, मोहब्बत, खुशियाँ, सफलता, कामयाबी प्राप्त होती है।

ओपल का लॉकेट धारण करने से प्रेम और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है, और आपसी प्रेम में दृढ़ता बढ़ती है।

अगर व्यक्ति अपने जीवन में नीरसता महसूस करता है, तो ओपल का लॉकेट धारण करने से उसमें जीवन के प्रति उमंग बढ़ती है।

ओपल का लॉकेट शुक्र का रत्न होने की वजय से यह जातक में पौरुष शक्ति को बढ़ाता है, क्योंकि शुक्र काम शक्ति का देवता है, और ओपल धारण करने से शुक्र प्रबल होता है।

Read also: Importance of Gemstones in life

What are the benefits of opal?

ओपल लॉकेट धारण करने से आँखे स्वस्थ रहती है, और पेट की परेशानियों को भी दूर करता है।
ओपल लॉकेट, मन में सकारात्मक विचारों को बढ़ाता है, और शरीर में खुशी और प्यार की ऊर्जा का संचालन बढ़ाता है।
ओपल लॉकेट, शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है, जोश, उमंग, उत्साह, और वासना को बढ़ाता है।
अगर वैवाहिक जीवन में प्रेम की कमी है, तो पति पत्नी के प्रेम को बढ़ाता है।

Who can wear opal?

शुक्र का रत्न ओपल तुला लग्न / वृष लग्न, और तुला राशि / वृष राशि के जातकों के लिए यह रत्न अत्यंत ही लाभकारी और शुभ है, इन जातकों को ओपल रत्न जीवन की समस्त खुशियाँ प्रदान करता है।

इनके आलावा मकर, कुम्भ, मिथुन और कन्या राशि के जातक भी ओपल लॉकेट धारण कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

इसके आलावा पति पत्नी के सम्बन्धों को लेकर, प्रेमी प्रेमिका के प्यार को बढ़ाने को लेकर, और पौरुष शक्ति को बढ़ाने को लेकर भी ओपल रत्न का लॉकेट धारण किया जा सकता है।

Read also: Blogging से पैसा कैसे कमाएं

ओपल रत्न धारण विधि:-

ओपल रत्न को शुक्रवार के दिन चांदी के लॉकेट में जड़वा कर, चांदी की चेन में गले में धारण करना चाहिए।
शुक्रवार के दिन पूर्व विधि विधान से पूजा करके लॉकेट को पूजा स्थल पर रखकर शुक्र मंत्र “ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:” का कम से कम 108 बार जाप करने के बाद गले में धारण करना चाहिए।

FAQ

Opal रत्न कौन पहन सकता है?

जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर है वे Opal रत्न धारण कर सकते है।

Opal रत्न क्यों पहना जाता है?

शुक्र ग्रह के लाभ और शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए।

Opal कितने रत्ती का पहने?

Opal रत्न कम से कम 8 रत्ती का धारण करना चाहिए।

Opal रत्न कब पहनना चाहिए?

शुक्रवार को सूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त में।

Opal कौन सी उंगली में पहने?

Opal रत्न चांदी की अंगूठी में जड़वाकर मध्यमा ऊँगली में धारण करे।

Leave a Comment