Mesh Rashi: मेष राशि की किस्मत में क्या लिखा है?
मेष राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए इन लोगों के स्वभाव में मंगल के गुण रहते हैं। आइये जानते है मेष राशि की किस्मत में क्या लिखा है?
21 मार्च से 20 अप्रैल का महीना मेष राशि के क्षेत्र में आता है। मेष राशि का स्वामी मंगल को माना गया है। इसलिए इस मास में जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव में मंगल के गुण रहते हैं। आइये जानते है मेष राशि की किस्मत में क्या लिखा है?
मेष राशि का सामान्य गुण व स्वभाव
मेष राशि में जन्म लेने वाले लोग प्राय साहसी एवं वीर स्वभाव के होते हैं। यह लोग प्राय नए-नए विचार देते हैं ,नए-नए मार्ग खोजने में रुचि लेते हैं ,नए नए व्यापार स्थापित करने और व्यापार आगे बढ़ाने में विशेष रूचि रखते हैं। एक तरह से यह लोग अपने क्षेत्र में नेता जैसा व्यवहार दर्शाते हैं।
अप्रैल के महीने में बसंत ऋतु आती है। यह ऋतु सृष्टि के नए सृजन की बेला है। इसी प्रभाव से इस महीने में जन्म लेने वाले लोग भी नए-नए तर्क एवं नई-नई दलील रखने में प्रवीण और होशियार रहते हैं। वह लोग नया काम शुरू करने पर उसके प्रत्येक पक्ष पर गहराई से विचार विमर्श करते हैं, और उसके आधार पर ही आगे बढ़ते हैं। इसलिए इनके सफल होने की सर्वाधिक संभावनाएं रहती हैं।
मेष राशि में जन्म लेने वाले लोग पढ़ाई लिखाई में रुचि रखने के साथ-साथ दूसरों को पढ़ाने और शिक्षा देने में भी रुचि रखते हैं। यह मुख्यतः विज्ञान के विषय को चुनते हैं या फिर नए नए विचारों से संपन्न रहते हैं। यद्यपि एक विशेष गुण भी रहता है कि यह लोग शीघ्र ही उत्तेजित और क्रोधित हो जाते हैं। इसलिए कई बार क्रोध में आकर यह अपने मार्ग से भी भटक जाते हैं।
मेष राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए इन लोगों के स्वभाव में मंगल के गुण रहते हैं। आइये जानते है मेष राशि की किस्मत में क्या लिखा है?