3 और 5 मुखी वृश्चिक राशि के लिए रुद्राक्ष
रुद्राक्ष जीवन के सभी कष्टों को दूर करने की शक्ति रखता है, वृश्चिक राशि के लिए रुद्राक्ष धारण करना उनके जीवन को सफल बनाता है।
रुद्राक्ष जीवन के सभी कष्टों को दूर करने की शक्ति रखता है, वृश्चिक राशि के लिए रुद्राक्ष धारण करना उनके जीवन को सफल बनाता है।
साथियों आज हम बात कर रहे है वृश्चिक राशि के शुभ रुद्राक्ष बारे में, वृश्चिक राशि यानि की वह जातक जिनकी जन्म कुंडली में चंद्र वृश्चिक राशि में है। जिसे हम चंद्र राशि बोलते है और जो जातक की सही राशि होती है।
अगर आपकी जन्म राशि वृश्चिक है तो आप बहुत स्वाभिमानी होते है, किसी भी बात को स्पष्ट रूप से मुंह पर बोल देते है जो कभी आपके लिए फायदेमंद भी साबित होता है तो कभी ये आपको नुकसान भी दे देता है।
वृश्चिक जातकों के स्वाभिमानी नेचर को लोग उनका घमंड समझ बैठते है। लेकिन ये लोग घमंडी बिलकुल नहीं होते। ये जिस कार्य को करने की सोच लेते है उसे ये करके ही मानते है। किसी की गलत बात का तुरंत कटाक्ष कर देते है और कभी किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते।
वृश्चिक राशि के जातकों का जीवन कुछ कष्टों और परिश्रम भरा रहता ही है। उन्हें सजा सजाया भविष्य नहीं मिलता है, उनको अपनी स्वयं की मेहनत से ही अपने भविष्य का निर्माण करना होता है।
रुद्राक्ष जीवन के सभी कष्टों को दूर करने की शक्ति रखता है, वृश्चिक राशि के लिए रुद्राक्ष धारण करना उनके जीवन को सफल बनाता है।