ज्योतिष में बुध ग्रह: बुद्धि, संचार और व्यापार का प्रतीक

ज्योतिष में बुध ग्रह

अंग्रेजी में बुध ग्रह को (Mercury) बोला जाता है, नवग्रहों में बुध ग्रह को ‘राजकुमार’ का दर्जा प्राप्त है। नवग्रहों में बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट होता है और यह सभी ग्रहों में सबसे छोटा ग्रह है। बुध बुद्धि, तर्क, संचार, शिक्षा और व्यापार का कारक और कुंडली में इनको कंट्रोल करता है। ऐसा बोला गया है की ज्योतिष में बुध ग्रह कुंडली के जिस भाव में जिस ग्रह के साथ बैठता है, उसके अनुसार ही परिणाम देने लगता है।

बुध के मुख्य गुण और प्रभाव:

संचार और वाणी: बुध प्रधान व्यक्ति एक अच्छा वक्ता, लेखक, बुद्धिमान, नेतृत्व करनेवाला होता है। बुध प्रधान व्यक्ति वाकपटु और स्पष्टवादी होते है।

बुद्धि और तर्क: बुध प्रधान व्यक्ति जिज्ञासु, तेज़ दिमाग वाले, और लोगों की समस्या सुलझाने में माहिर होते है।

शिक्षा और ज्ञान: बुध ग्रह शिक्षा, गणित, कंप्यूटर, विज्ञानं, बौद्धिक विषयों में रुचि के लिया जाना जाता है, इसलिए शुभ बुध वाली कुंडली के व्यक्तियों में यह सभी गुण देखने को मिलते है।

व्यापार और वाणिज्य: कारोबार, व्यापारिक काम, मोलभाव, आर्थिक लेनदेन, यह सब भी बुध ग्रह के क्षेत्र है, बुध प्रधान व्यक्ति इन सब मामलों में बहुत तेज होते है। बुध बैंक, रेलवे, शेयर बाजार और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में खूब सफलता देता है।

हास्य और अनुकूलनशीलता: बहुत बार शुभ बुध व्यक्ति को विनोदप्रियता और बहुमुखी प्रतिभा का धनि भी बनाता है।

स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से बुध की भूमिका की बात की जाए तो बुध व्यक्ति के शरीर में तंत्रिका तंत्र, त्वचा, फेफड़े और हाथों को नियंत्रित करता है। अगर कुंडली में बुध अशुभ है तो इनसे सम्बंधित बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।

बुध का प्रभाव जब मजबूत या कमजोर हो:

मजबूत बुध: कुंडली उपस्थित मजबूत बुध व्यक्ति को बुद्धिमान, चतुर, हाजिरजवाबी और कुशल संचारक बनाता है। ऐसे व्यक्ति शिक्षा और व्यापार क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते है।

कमजोर बुध: इसके विपरीत अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर, पीड़ित, नीच या अस्त हो तो व्यक्ति को बोलने में झिझक, निर्णय लेने में कठिनाई, एकाग्रता की कमी, और व्यापार में संघर्षो का सामना करना पड़ता है, त्वचा की बीमारियों और तंत्रिका संबंधी विकार भी देखने को मिल सकते है।

अगर आप भी अपनी कुंडली में बुध की स्तिथि जानना चाहते है और बुध का रत्न पन्ना धारण करने की सोच रहे है तो आप दुर्ग भिलाई ज्योतिष लक्ष्मी नारायण से ऑनलाइन या साक्षात् परामर्श प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment