मूंगा रत्न की कीमत क्या है
मूंगा नवरत्नों में से एक रत्न है। नवरत्न नवग्रहों के मुख्य रत्न होते है, इसलिए इन रत्नों की कीमत अधिक होती है। आइए जानें मूंगा रत्न की कीमत क्या है
मूंगा रत्न की कीमत क्या है
वैसे तो सभी नवरत्न मूल्यवान होते है। जिनमें माणिक, हीरे, पुखराज, नीलम, पन्ना रत्नों की कीमत बहुत अधिक यानि की लाखों में भी हो सकती है। रत्नों की कीमत उसकी क्वालिटी, पारदर्शिता, चमक और साइज पर निर्भर करती है। कोई भी रत्न जैसे जैसे बड़े साइज का होता जाता है वैसे वैसे उसकी कीमत बढ़ती जाती है।
रत्नों में साइज यानि की उसका वजन जिसे हम “कैरट” के नाम से पुकारते है। रत्नों में कैरट का मतलब होता है उसका वजन, जैसे की 1 कैरट का रत्न, 2 कैरट का रत्न, 3 कैरट का रत्न आदि। पुराने ज़माने में “रत्ती” चला करती थी। रत्ती एक फल्ली का बीज होता है जिनका आकर लगभग एक सामान हुआ करता था। तब नाप करने वाले यंत्र तो उपलब्ध नहीं थे तो लोग रत्नों को रत्ती के अनुसार ही तोला करते थे। रत्ती अब पुरानी बात हो चुकी है आजकल “कैरट” के अनुसार ही तौला जाता है। लेकिन अभी भी कई लोग रत्ती के नाम से ही बेवकूफ बनाने में लगे रहते है। जिनसे बचना चाहिए।
अगर “कैरट” वजन को हम और अधिक जानकारी के लिए आपको बताए तो आप यह जान ले की 1 “कैरट” 200 “मिलीग्राम” का होता है। तो अब आप समझ गए होंगे की रत्नों को कैरट से तौला जाता है।
कोई भी रत्न जब भी आप धारण करते है तो उसका वजन 3 कैरट से कम का नहीं होना चाहिए। अमूमन कोई भी ज्योतिष 5 से 6 कैरट का रत्न धारण करवाते है। हमारा आपको इतना समझाने का मतलब बस इतना ही है की रत्नों की कीमत उसकी क्वालिटी और वजन के ऊपर रहती है। कोई भी रत्न जैसे जैसे बड़े साइज का होने लगता है वैसे वैसे उसकी क्वालिटी में कमी आने लगती है।
छोटे रत्न तो आपको अच्छी क्वालिटी के आसानी से मिल जायेंगे, लेकिन बड़े रत्न अच्छी क्वालिटी के मिलना मुश्किल होता है। यही वजय है की बड़े साइज के रत्नों की कीमत बहुत अधिक होती है।
लाल मूंगा रत्न (Red Coral Gemstone) – सम्पूर्ण विवरण तालिका
मूंगा रत्न की कीमत क्या है
आइए अब जानते है की मूंगा रत्न की कीमत क्या है। यहां पर हम बात करेंगे केवल अच्छी क्वालिटी के मूंगे की कीमत के बारे में।
बाजार में आपको 2 तरह के लाल मूंगे मिलेंगे। एक तो होगा कैप्सूल की तरह दिखने वाला जो पतला और लम्बा होगा। दूसरा होगा अंडे(Ovel) की तरह दिखने वाला जिसकी चौड़ाई अधिक होगी।
इनमें जो कैप्सूल मूंगा होगा उसकी कीमत अंडाकार मूंगे से काफी कम होती है। अंडाकार(Ovel) मूंगे की कीमत अधिक होती है क्योंकि वह देखने में अधिक सुन्दर होता है।
कैप्सूल मूंगे की कीमत
3 कैरट – 100/-रूपए प्रति कैरट – 300/- Rs
4 कैरट – 200/-रूपए प्रति कैरट – 800/- Rs
5 कैरट – 250/-रूपए प्रति कैरट – 1250/- Rs
6 कैरट – 350/- रूपए प्रति कैरट – 2100/- Rs
7 से 9 कैरट – 550/- रूपए प्रति कैरट
9 से 12 कैरट – 800/- रूपए प्रति कैरट
12 कैरट और ऊपर – 1000/- या अधिक रूपए प्रति कैरट
अंडाकार(Ovel) मूंगे की कीमत
3 कैरट – 250/-रूपए प्रति कैरट – 750/- Rs
4 कैरट – 350/-रूपए प्रति कैरट – 1400/- Rs
5 कैरट – 450/-रूपए प्रति कैरट – 2250/- Rs
6 कैरट – 550/- रूपए प्रति कैरट – 3300/- Rs
7 से 9 कैरट – 800/- रूपए प्रति कैरट
9 से 12 कैरट – 1200/- रूपए प्रति कैरट
12 कैरट और ऊपर – 2000/- या अधिक रूपए प्रति कैरट
यह हमने आपको मूंगा रत्न की कीमत के बारे में बताया जो बाजार मूल्य के अनुसार होनी चाहिए। यह आपके लिए एक जानकारी वाली कीमत है। लेकिन यह दुकानदारों के अनुसार अधिक भी हो सकती है।
निष्कर्ष
तो साथियों इस पोस्ट “मूंगा रत्न की कीमत क्या है” में हमने आपको मूंगा रत्न के प्रकार की जानकारी और उसकी कीमत की जानकारी दी। अगर आपको पोस्ट पसंद आई हो तो कमैंट्स जरूर करिएगा। धन्यवाद!
