लाल मूंगा रत्न (Red Coral Gemstone) – सम्पूर्ण विवरण तालिका

Red Coral Gemstone

लाल मूंगा रत्न (Red Coral Gemstone) मंगल ग्रह का रत्न है जो मेष और वृश्‍चिक राशि वालों का रत्न है। यह रत्न व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास, निडरता, परिश्रम और साहस जागता है। पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, प्रॉपर्टी कार्य, हथियार निर्माण करने वाले, सर्जन, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर इंजीनियर, होटल, रेस्टोरेंट आदि कार्य से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह रत्न विशेष लाभकारी होता है।

स्वास्थय की दृष्टि से लोगों को रक्त संबंधी रोग, मिर्गी, पीलिया और मानसिक दुर्बलता है उन्हें लाल मूंगा पहनने से अच्छा लाभ होता है।

लेकिन केवल ऐसा नहीं है की लाल मूंगा धारण करने से केवल लाभ ही होगा, इसके नुकसान भी हो सकते हैं। इस रत्न को बगैर कुंडली जांचे पहनने से दुर्घटना हो सकती है, वैवाहिक जीवन नष्ट हो सकता है, पारिवारिक कलह, वाणी में दोष या आर्थिक नुकसान होने के कारण भी बन सकते है। इसलिए लाल मूंगा कभी भी किसी के कहने से धारण ना करें, पहले अपनी कुंडली परामर्श करवा लें।

अगर आप भी अपनी कुंडली में मंगल की स्तिथि जानना चाहते है, लाल मूंगा पहनना चाहते है तो दुर्ग भिलाई ज्योतिष लक्ष्मी नारायण (70001-30353) व्हाट्सएप्प नंबर पर संपर्क कर सकते है।

Red Coral Gemstone – सम्पूर्ण विवरण तालिका

विषयविवरण
रत्न नामलाल मूंगा (Red Coral)
संस्कृत नामप्रवाल (Pravaal)
रासायनिक संघटनCaCO₃ (कैल्शियम कार्बोनेट)
क्रिस्टल सिस्टमत्रिकोन (Trigonal)
रंगगहरा लाल, रक्तवर्णी, नारंगी-लाल
कठोरता (Mohs Scale)3.5 – 4
अपारदर्शिताअपारदर्शी (Opaque)
प्राकृतिक स्त्रोतइटली, जापान, ताइवान, भारत (लक्षद्वीप सागर)
संबंधित ग्रहमंगल (Mars)
राशियाँमेष (Aries), वृश्चिक (Scorpio)
रत्न धारण करने का दिनमंगलवार
धारण करने की धातुतांबा, सोना
धारण करने की विधिसूर्योदय से पूर्व मंगलवार को ओम क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र से अभिमंत्रित कर अनामिका या अंगूठे में धारण करें
रत्न का आकार/वजनन्यूनतम 5 से 7 रत्ती, जातक की कुंडली के अनुसार
किनके लिए लाभकारी?साहसी कार्यकर्ता, सैनिक, पुलिस, इंजीनियर, सर्जन, खिलाड़ी, मेष और वृश्चिक राशि वाले, जिनकी कुंडली में मंगल पीड़ित हो
मुख्य लाभसाहस, आत्मविश्वास, रक्त संचार में सुधार, मांसपेशियों की शक्ति, ऊर्जा में वृद्धि, भय व क्रोध पर नियंत्रण
वर्जित किनके लिए?तुला, मकर, कुम्भ राशि वालों को बिना ज्योतिषीय परामर्श के नहीं पहनना चाहिए
रत्न का प्रभाव दिखने में समयसामान्यतः 15 – 30 दिन में सकारात्मक प्रभाव दिखने लगता है
रत्न की शुद्धता कैसे पहचानेंअसली मूंगा चिकना, चमकदार, दाग-धब्बे रहित, छेद रहित और ठोस होता है; खरोंच से आसानी से नहीं टूटता

Leave a Comment