प्रकृति के दिए 84 अनमोल रत्नों में एक रत्न कार्नेलियन स्टोन भी है, इसका रंग अस्त होते सूर्य की तरह नारंगी-लाल रंग होता है। यह रत्न देखने में बहुत खूबसूरत होने के साथ साथ ऊर्जा, साहस और रचनात्मकता का भंडार भी है।
कार्नेलियन स्टोन योद्धाओं, कलाकारों और लीडर्स का भाग्यशाली रत्न माना गया है। आइये आज इस रत्न के बारे में दुर्ग भिलाई ज्योतिष लक्ष्मी नारायण से जानें।
आइए टेबल के माध्यम से कार्नेलियन के मुख्य गुणों को समझते हैं।
कार्नेलियन स्टोन: एक नजर में
| गुण | विवरण |
|---|---|
| रासायनिक नाम | सिलिकॉन डाइऑक्साइड (कैल्सेडनी का प्रकार) |
| रंग | हल्का नारंगी, गहरा लाल, भूरा-लाल |
| कठोरता (Mohs Scale) | 6.5 – 7 |
| संबंधित चक्र | स्वाधिष्ठान चक्र (Sacral Chakra) और मूलाधार चक्र (Root Chakra) |
| संबंधित ग्रह | मंगल (Mars) और सूर्य (Sun) |
| राशि | मेष, सिंह, कन्या और कर्क राशि के लिए विशेष लाभकारी |
| मुख्य लाभ | साहस, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, ऊर्जा और स्थिरता |
| धारण करने वाला हाथ | कार्यकारी हाथ (Working Hand) की अनामिका या कनिष्ठा उंगली |
Carnelian का इतिहास और महत्व
Carnelian stone का उपयोग कोई नई बात नहीं है। इसका इतिहास हजारों साल पुराना है।
- प्राचीन मिस्र: कार्नेलियन स्टोन का इतिहास बहुत प्राचीन है, इसका उपयोग बहुत पुराने समय से चला आ रहा है। मिस्र के लोग इस रत्न को जीवन शक्ति का प्रतीक मानते थे, वे लोग इस रत्न को पाने शरीर पर ताबीज या गले में लॉकेट के रूप में जरूर धारण किया करते थे। उनका मानना था की इसे धारण करने से देवी आइसिस (Isis) प्रसन्न होती है। तुतनखामुन के मकबरे में भी कार्नेलियन से बने आभूषण मिले हैं।
- रोमन साम्राज्य: रोमन साम्राज्य के योद्धा युद्ध पर जाने से पहले अपनी शक्ति और साहस बढ़ाने के लिए इसे धारण किया करते थे।
कार्नेलियन स्टोन के चमत्कारी फायदे (Benefits of Carnelian Stone)
कार्नेलियन सिर्फ एक सुंदर रत्न नहीं है, इसके ज्योतिषीय और हीलिंग गुण इसे खास बनाते हैं।
जिन लोगों को किसी प्रकार का अंजाना सा भय रहता है, आत्मविश्वास की कमी, सार्वजनिक रूप से बोलने में डर या निर्णय लेने में संकोच महसूस करते हैं। कार्नेलियन स्टोन धारण करने से ऐसे व्यक्तियों में आत्मविश्वास और साहस का संचार करता है। व्यक्ति निडर और साहसी बनता है।
कलाकारों, लेखकों, संगीतकारों और किसी भी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति जब इस रत्न को धारण करते है तो उनका स्वाधिष्ठान चक्र क्रियात्मक होता है। यह चक्र रचनात्मक कार्यो का केंद्र है।
अगर व्यक्ति को अपने अंदर कमजोरी महसूस होती है, शरीर थका थका सा रहता है, ऐसे में कार्नेलियन रत्न को धारण करने से ऊर्जा और जीवन शक्ति में वृद्धि होती है।
करियर और व्यवसाय में सफलता के लिए भी यह रत्न बहुत चमत्कारी साबित होता है। यह व्यक्ति की महत्वाकांक्षा को जगाता है, उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और सफलता के नए रास्ते खोलता है। इस रत्न को धारण करने से लीडरशिप गुणों की भी वृद्धि होती है।
कार्नेलियन रत्न एक सुरक्षा कवच भी है, इसे धारण करने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा पास नहीं आती, नजर नहीं लगती और जादू-टोने, भूत प्रेत का डर भी नहीं होता है, आपके आस-पास एक सकारात्मक ऊर्जा क्षेत्र बनाता है।
कौन पहन सकता है कार्नेलियन?
वैसे तो कार्नेलियन रत्न हर व्यक्ति के लिए लाभदायक है, लेकिन जिन व्यक्तियों की राशि मेष, सिंह, कन्या और कर्क उनके लिए यह रत्न अत्यधिक लाभकारी होता है।
- मेष और सिंह राशि: यह दी राशियां अग्नितत्व राशियां है, इसलिए कार्नेलियन स्टोन इन राशियों के लिए सही मार्गदर्शक बनता है और साथ ही इनमें गजब का आत्मविश्वास बढ़ाता है।
- कन्या और कर्क राशि: कार्नेलियन धारण करने से इन दो राशियों में भावनात्मक स्थिरता आती है और इसे धारण करने से इन दोनों राशियों के व्यक्तियों में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है।
अगर आप भी कार्नेलियन रत्न धारण करने का विचार कर रहे है तो एक बार दुर्ग भिलाई ज्योतिष लक्ष्मी नारायण (70001-30353) से सलाह के बाद धारण कर सकते है।
कार्नेलियन धारण करने की सही विधि
किसी भी रत्न का पूरा लाभ उठाने के लिए उसे सही विधि से धारण करना आवश्यक है।
- धातु: कार्नेलियन को चांदी या सोने की अंगूठी में पहनना सबसे अच्छा होता है।
- दिन: इसे मंगलवार या रविवार की सुबह पहनना शुभ माना जाता है।
- शुद्धिकरण: पहनने से पहले, अंगूठी को गंगाजल या कच्चे दूध से धोकर शुद्ध करें।
- अभिमंत्रित: सूर्य या मंगल के मंत्र का 108 बार जाप करें (
ॐ अं अंगारकाय नमः) या (ॐ घृणि सूर्याय नमः) और फिर इसे अपनी अनामिका (Ring Finger) उंगली में धारण करें।
निष्कर्ष
कार्नेलियन स्टोन कहने को तो एक उपरत्न है, लेकिन यह रत्न बहुत शक्तिशाली और चमत्कारी है। इस रत्न को धारण करने से आप में ऊर्जा, साहस और सकारात्मकता भर जाती है। चाहे फिर वह आपका करियर हो या कारोबार या आपकी आर्थिक स्तिथि। अगर आप अपने जीवन में इनको बढ़ाना चाहते है तो यह रत्न आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।