Agate Stone (हकीक रत्न): क्यों पहनें, किसे पहनना चाहिए और कब पहनें?

Agate Stone (हकीक रत्न): रहस्यमयी ऊर्जा और सुरक्षा का प्रतीक

Agate Stone (हकीक रत्न): एक ऐसा रत्न जो साधारण सा लगता है लेकिन उसकी रहस्यमयी ऊर्जा गजब की होती है और यह रत्न बहुत अच्छी सुरक्षा का प्रतीक भी है। हकीक रत्न ज्योतिष शास्त्र में तंत्र साधना, अत्यंत प्रभावशाली और रक्षक रत्न माना जाता है। यह रत्न आपकी शारीरिक ऊर्जाओं को नियंत्रित रखता है। आत्मविश्वास को बढ़ाकर मानसिक शांति, सुख और सुरक्षा प्रदान करता है।

इस चमत्कारी रत्न को मुख्य रूप से जादू-टोना, बुरी नजर, प्रेत बाधा, कुंडली में बन रहे शनि, राहु और केतु के अशुभ और नीच प्रभावों को दूर करने के लिए धारण किया जाता है।
अगर व्यक्ति तनाव में रहता है, मन स्थिर नहीं है, आत्मविश्वास की कमी हो रही है, निर्णय नहीं ले पा रहे है, कोर्ट-कचहरी के मामलों में फसें है, आर्थिक स्तिथि अत्यंत ख़राब हो चुकी है, कितने भी प्रयास करने पर कारोबार नहीं चल रहा है, केवल घाटा ही घाटा हो रहा है। तो ऐसे में इस रत्न को धारण करने से आपके जीवन में बहुत से चमत्कारी सुखद बदलाव हो सकते है।

हकीक रत्न का विस्तृत विवरण (Agate Stone Information Table)

Agate Stone

विशेषताविवरण
रत्न का नामहकीक (Agate)
अन्य नामअगेट, अकीक, अकीक़, Sulemani Hakik, कालाहकीक
कठोरता (Mohs Scale)6.5 – 7 मोहरी पैमाने पर
प्रकारउपरत्न (Semi-Precious Stone)
रंगकाला, सफेद, भूरा, नीला, लाल, पीला (अनेक रंगों में उपलब्ध)
उपयोग/लाभनकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा, बुरी नजर से बचाव, आत्मविश्वास में वृद्धि
धारण करने का दिनशनिवार या मंगलवार
धारण करने का समयसूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त में
उंगलीमध्यमा (मिडल फिंगर) या अनामिका (रिंग फिंगर), आवश्यकतानुसार
धातुचांदी, पंचधातु या अष्ठधातु की अंगूठी
रत्न का वजनन्यूनतम 7 से 10 ct. (व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार)
सिद्ध या प्राण प्रतिष्ठितधारण करने से पहले मंत्र द्वारा सिद्ध करना आवश्यक
संबंधित ग्रहशनि (Saturn), राहु (Rahu) — कुंडली के दोषों के अनुसार
ग्रह शांति हेतु प्रयोगराहु-केतु दोष, शनि की ढैय्या/साढ़ेसाती
किसके लिए उपयुक्तविद्यार्थी, व्यापारी, साधक, तांत्रिक, ज्योतिषी, सुरक्षा बल कर्मी
मुख्य क्षेत्र जहाँ मिलता हैभारत, ब्राजील, उरुग्वे, अफगानिस्तान
मूल्य₹100 – ₹2000 प्रति कैरेट (रंग, आकार और गुणवत्ता पर निर्भर)
ऊर्जा से चार्ज करने की विधिकाले कपड़े पर रखकर शनि मंत्र या राहु मंत्र से जाप करें (108 बार)

Leave a Comment