Shani Dhaiya 2024: वृश्चिक राशि की शनि की ढैया और उसका प्रभाव

Shani Dhaiya 2024: वृश्चिक राशि की शनि की ढैया और उसका प्रभाव, कब ख़त्म होगी और उसका प्रभाव कैसा रहेगा।

शनि की ढैया और उसका प्रभाव

सभी जानते है की शनि न्याय और अच्छे बुरे कर्मों के देवता है। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ अशुभ फल देते है। शनिदेव की दृष्टि का भी बहुत महत्त्व है, शनि की शुभ दृष्टि जहां व्यक्ति के जीवन का सर्वनाश कर देती है तो है वहीं शनि की शुभ दृष्टि व्यक्ति के जीवन को बहुत ऊंचाइयों पर भी ले जाती है।

आज के इस वीडियो में हम वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैया की बात करेंगे।
जब किसी राशि पर शनि की साढे साती चलती है तो इसके ढाई ढाई साल के 3 चरण होते है, यही ढ़ाई साल का समय शनि की ढैया कहलाता है। अगर व्यक्ति की कुंडली में शनि की भूमिका शुभ है तो शनि की ढैया के शुभ प्रभाव प्राप्त होते है, वही अगर कुंडली शनि अशुभ है तो शनि के प्रभाव काफी कष्टकारी रहते है।

इस समय वृश्चिक जातकों पर शनि की ढैया चल रही है जो 29 मार्च 2025 तक चलने वाली है। यह समय इनके लिए मानसिक, शारीरिक, पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से कष्टकारी हो सकता है। तो कैसा रहने वाला है वृश्चिक राशि के जातकों का यह वर्ष, आइये जानते है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि की ढैया 29 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 29 मार्च 2025 तक रहेगी। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है और शनि और मंगल की अत्यंत दुश्मनी है इसलिए वृश्चिक जातकों के लिए यह ढैया बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है।

इनके लिए यह समय कुछ मानसिक परेशानियों वाला रह सकता है। मन बार बार काम से भटक सकता है, हो सकता है की इस समय आपके खर्च अधिक बढ़ जाए, आपको अपने कार्यों में निर्णय लेने में सावधानी बरतनी होगी, किसी भी प्रकार के धन और आर्थिक निर्णय लेने में बहुत सावधानी रखनी होगी अन्यथा धन हानी हो सकती है। किसी से भी वाद विवाद और झगड़ो से बचें। इतना जरूर है की इस समय प्रॉपर्टी खरीदने की कोई योजना बन सकती है।

आपको अपने स्वास्थय के प्रति सतर्क रहना चाहिए, यह समय आपके स्वास्थय को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आप बहुत अधिक स्मोंकिंग या शराब पीते है तो यह समय आपके स्वास्थय के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको सावधान रहने की जरुरत है कही आप छाती के किसी रोग की चपेट में ना आ जाए। पेट से सम्बंधित रोग और इन्फेक्शन से बचें, शनि की ढैया घुटनों और पैरों पर अपना बहुत अधिक प्रभाव दिखलाती है इसलिए हड्डियों के दर्द और गठिया जैसे रोगों से सतर्क रहें।

आइये अब साल 2024 में शनि की ढैया हर महीनें के अनुसार जानें।

वर्ष 2024 के शुरुआत का समय आपके धन, कारोबार के लिए लाभकारी नहीं रहेगा, यह समय आपके खर्च भी अधिक बढ़ाएगा जिसकी वजय से आपको मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

मार्च और अप्रैल का समय आपके लिए लाभकारी रहेगा, पारिवारिक सहयोग रहेगा और संतान की तरफ से भी सुखद समाचार प्राप्त होंगे। अच्छे व्यापारिक लोगों से सम्बन्ध बनेंगे जिससे नई योजनाएं बनेंगी। कारोबार में लाभ होने के योग बनेंगे।

अप्रैल का समय कारोबार में धन की परेशानियां दे सकता है, पारिवारिक उलझने भी बढ़ सकती है, हो सकता है परिवार के किसी सदस्य या संतान के स्वास्थय को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अपना खुद का स्वास्थय भी परेशान कर सकता है। यह समय आपके पेट के रोग और लिवर के इंफेक्शन जैसी बीमारियों से सावधान रहने वाला होगा।

मई और जून के समय में आपको दुर्घटना से सावधान रहने की जरुरत होगी, आपको इन महीनों में यह भी ध्यान रखना होगा की किसी लोहे के औजार से आपके शरीर पर चोट ना लगे। खून निकलना या ब्लड प्रेशर डिस्टर्ब होने से सावधान रहना होगा।

जून का महीना आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है, इस महीनें आपको अपने गुस्से को कंट्रोल रखना होगा। किसी से विवाद या झगड़ो से दूर रहना होगा। लेकिन धन लाभ की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा।

जुलाई का महीना कारोबार- व्यवसाय और धन लाभ के लिए अच्छा रहेगा, इस महीनें यात्राएं भी हो सकती है और परिवार और संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक जीवन भी ख़ुशहाल रहेगा।

अगस्त का महीना भी लाभकारी रहने वाला है, कारोबार में लाभ होगा, कार्यक्षेत्रों से लाभ होगा, स्वास्थय में सुधार होगा, लोगों से सहयोग प्राप्त होगा, भूमि, संपत्ति और वाहन का लाभ होगा।

सितंबर तथा अक्टूबर का महीना भी परेशानियों और आर्थिक संकटो वाला रहने की सम्भावना है। इन महीनों में व्यर्थ के खर्च अधिक होंगे। कारोबार में परेशानी और घर में पारिवारिक क्लेश रहने की सम्भावना है। कई तरह की परेशानियां आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजय से आप मानसिक परेशानी में रह सकते है।

नवंबर तथा दिसंबर के महीनें में आपको अपने स्वास्थय का अधिक ख्याल रखना होगा। पिता को लेकर आपसी अनबन हो सकती है। जमीन जायदाद से सम्बंधित विवाद हो सकते है।

कुल मिलकर वर्ष 2024 में शनि की ढैया का शुरुआती समय ठीक रहेगा लेकिन आगे के महीनों में आपको कष्टों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइये अब जानते है की आप अपने कष्टों और परेशानियों को कैसे दूर कर सकते है।

शनि की ढैया के उपाय

वृश्चिक जातकों को हर मंगलवार हनुमान जी के दर्शन करना, मंदिर में सरसों तेल का दीपक जलाना और हनुमान चालीसा का पाठ करने से बहुत लाभ मिलेगा।

शनिवार के शनिदेव के दर्शन करना, शनि चालीसा का पाठ करना और पीपल पेड़ की परिक्रमा करने के बाद सरसों तेल का दीपक जलाने से शनि देव का आशीर्वाद बना रहेगा।

एक खुले पात्र में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें, उसके बाद उस तेल को किसी गरीब को दान करने से शनि के प्रकोप कम होते है।

शनिवार की संध्या को अपनी इच्छानुसार गरीबों को काले तिल, उडद दाल, काले वस्त्र, चप्पल, कंबल, लोहे के बर्तन दान करने से शनि की ढैया के अशुभ प्रभावों की कमी होती है।

रोज सुबह रुद्राक्ष की माला से शनि मन्त्र ‘ऊँ शं शनैश्चराय नमः’ का 108 बार जाप करने से शनि देव प्रसन्न रहते है।

Leave a Comment