रेनबो मूनस्टो
आपने मूनस्टोन तो देखा ही होगा, यह सफ़ेद रंग का रत्न होता है और उसपर एक सिल्वर रंग की चमक होती है। उसी प्रकार रेनबो मूनस्टोन भी सफ़ेद रंग का होता है लेकिन उसपर जो चमक होती है वह सिल्वर ना होकर इंद्रधनुषी होती है। उसे ही रेनबो मूनस्टोन बोला जाता है। (समझने के लिए निचे दी गई इमेज को देखें)
रेनबो मूनस्टोन केवल सफ़ेद रंग में ही नहीं यह हल्का नीला, हल्का गुलाबी या हल्का पीला रंगों में भी आता है। यह रत्न लैब्राडोराइट रत्न का ही एक प्रकार है। इसे हम चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह के शुभ प्रभावों को प्राप्त करने के लिए धारण कर सकते है।

बनावट
इस रत्न को अर्ध अंडाकार में तराशा जाता है, जिसे कैबोकॉन तराश बोला जाता है, अगर इसे cutstone तराश में काटा जायेगा तो उसके ऊपर इंद्रधनुषी रंग नहीं उभर पाएंगे। यह अधिकतर अर्ध-पारदर्शी होता है। देखने से यह बर्फ जैसा दिखलाई पड़ता है।
रेनबो मूनस्टोन: फायदे
- भावनात्मक संतुलन: Rainbow Moonstone उन व्यक्तियों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है जो तनाव या मानसिक परेशानियों से गुजर रहे है।
- रचनात्मकता: कला के क्षेत्र, अभिनेता और लेखन कार्यो से जुड़े हुए लोगों के लिए यह रत्न अंतर्ज्ञान और रचनात्मक सोच को बढ़ाकर प्रसिद्धि देता है।
- रिश्ते: यह रत्न आपसी प्रेम बढ़ाता है, पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका के रिश्तों को मजबूत करके भावनात्मक बंधन को मजबूत करता है।
- अनिद्रा: अगर मन शांत नहीं है, नीँद आती है तो यह रत्न आरामदायक नींद लाने में सहायक होता है।
किन राशियों के लिए लाभदायक
Rainbow Moonstone कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों के लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होता है। अगर इन राशियों के व्यक्ति इस रत्न को धारण करते है तो उन्हें मानसिक सुख, कला क्षेत्रों प्रसिद्धि, राजनीती में लाभ, आर्थिक उनत्ति, सांसारिक सुख, विलासिता युक्त जीवन, वैवाहिक सुख, प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त होती है।
यह रत्न ऐसा है जो बहुत शांत और सुख प्रदान करनेवाला शुभ रत्न है, यह रत्न जीवन में चल रही उथल-पुथल और अशांति को दूर करता है, इसे कोई भी पहन सकता है। लेकिन फिर भी हम आपको यही सलाह देंगे की कोई भी रत्न धारण करने से पहले एक बार अपनी जन्म कुंडली पर परामर्श जरूर ले लेना चाहिए।
अगर आप किसी भी प्रकार का परामर्श अपनी प्राप्त करना चाह रहे हो तो आप दुर्ग भिलाई ज्योतिष लक्ष्मी नारायण से अपनी सम्पूर्ण कुंडली पर परामर्श प्राप्त कर सकते है। उसके लिए आपको उनसे व्हाट्सप्प नंबर 70001-30353 पर सम्पर्क करना होगा।
कब और किस प्रकार पहनें
इस खूबसूरत और चमत्कारी रत्न में मुख्य रूप से चंद्र और शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव रहते है। इसलिए इस रत्न को आप सोमवार की शाम या शुक्रवार की सुबह, केवल चांदी की अंगूठी में जड़वाकर धारण करना चाहिए।
अगर आप सोमवार को धारण कर रहे है तो चंद्र मन्त्र का जाप करें और कनिष्ठा (Little Finger) में धारण करें और अगर शुक्रवार को धारण कर रहे है तो शुक्र मन्त्र का जाप करके मध्यमा (Middle Finger) में धारण करें।
रेनबो मूनस्टोन: जानकारी, लाभ, धारण विधि Table
| प्रॉपर्टी | विवरण |
|---|---|
| रेनबो मूनस्टोन | रेनबो मूनस्टोन मुख्य रूप से लैब्राडोराइट का एक प्रकार है। |
| रासायनिक सूत्र | (Na,K)AlSi_3O_8 (सोडियम पोटेशियम एल्युमिनियम सिलिकेट) |
| क्रिस्टल संरचना | मोनोक्लिनिक (Monoclinic) |
| कठोरता (मोह्स स्केल पर) | 6 – 6.5 |
| घनत्व | 2.56 – 2.59 g/cm³ |
| रिफ्रैक्टिव इंडेक्स | 1.518 – 1.526 |
| ऑप्टिकल प्रॉपर्टी | रेनबो मूनस्टोन में चमक इंद्रधनुषी रंगों में दिखाई देती है। दूधिया या नीली-सफेद चमक घुमाने पर दिखती है। |
| मुख्य रंग | सफेद, हल्के पीले, भूरे रंग, इंद्रधनुषी चमक। |
| पारदर्शिता | अपारदर्शी (Opaque) |
| उत्पत्ति | भारत, श्रीलंका, म्यांमार (बर्मा), मेडागास्कर, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया। |
| ग्रह | चंद्रमा (Moon) |
| राशि | कर्क (Cancer), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio) |
| धारण दिन | सोमवार (विशेष रूप से पूर्णिमा के दिन) |
| धारण उंगली | अनामिका (Ring Finger) या कनिष्ठा (Little Finger) |
| धातु | चाँदी (Silver) को सर्वोत्तम माना जाता है। सोने में भी पहना जा सकता है। |
| किनके लिए लाभकारी | भावनात्मक संतुलन: जो लोग मूड स्विंग्स, चिंता या तनाव से जूझ रहे हैं, महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। रचनात्मकता: यह अंतर्ज्ञान को बढ़ाता है और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देता है। कलाकारों, लेखकों के लिए आदर्श है प्यार और रिश्ते: प्रेम और भावनात्मक बंधन को मजबूत करता है। अनिद्रा: यह आरामदायक नींद लाने में सहायक हो सकता है। |
| पहनने से पहले मंत्र | धारण करने से पहले “ॐ सोम सोमाय नमः” या “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। |