दीपावली 2025: तिथि, पूजा मुहूर्त, महत्व और पंचदिवसीय पर्व की संपूर्ण जानकारी 

दीपावली 2025

हिन्दुओं का सबसे बड़ा और रंगीन त्यौहार दीपावली 2025, प्रकार का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस साल 2025 में दीपावली का त्यौहार 21 अक्टूबर 2025, दिन-मंगलवार को मनाया जायेगा। इस दिन माता लक्ष्मी और गणपति की पूजा धन और समृद्धि के लिए की जाती है।

दीपावली 2025 की तिथि और पंचदिवसीय पर्व की सूची

दीपावली 2025 का यह त्यौहार पाँच दिनों तक चलता है। आइये जाने इन्हीं पाँचों पर्व की तिथियाँ।

क्रमपर्व का नामतिथि (2025)वार
1धनतेरस18 अक्टूबर 2025शनिवार
2नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली20 अक्टूबर 2025सोमवार
3मुख्य दीपावली / लक्ष्मी पूजा21 अक्टूबर 2025मंगलवार
4गोवर्धन पूजा / अन्नकूट22 अक्टूबर 2025बुधवार
5भाई दूज23 अक्टूबर 2025गुरुवार

दीपावली 2025 का शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

  • अमावस्या तिथि आरंभ: 20 अक्टूबर 2025, दोपहर 03:44 बजे
  • अमावस्या तिथि समाप्त: 21 अक्टूबर 2025, शाम 05:54 बजे
  • लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 07:08 बजे से 08:18 बजे तक
  • प्रदोष काल: शाम 06:52 बजे से रात 08:48 बजे तक

दीपावली का धार्मिक महत्व

दीपावली का धार्मिक महत्व रामायण से जुड़ा हुआ है, इस दिन श्रीराम रावण का वध करके, अपना वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटे थे। इस ख़ुशी में पुरे नगर को उजाले से सजाकर, दीप जलाकर मनाया गया था। इसी कारण दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।

साथ ही दीपावली का यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा, सुख, धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। कारोबारी और व्यापारी इस दिन से अपने कार्य का नया लेखा-जोखा आरंभ करते है।

दीपावली की तैयारी और पूजा विधि

दीपावली आने के पूर्व से ही लोग अपने घरों की साफ सफाई, रंग पुताई और सजावट शुरू कर देते है। इस दिन घरों को रंगीन लाइटों से खूब सजाया जाता है, रंगोली बनाई जाती है, नए वस्त्र और मिठाइयाँ खरीदी जाती हैं। दीपावली की रात माता लक्ष्मी और गणपति जी की पूजा की जाती है, पुरे घर को दीपों से रौशन किया जाता है और उसके बाद खूब आतिशबाजी की जाती है।

दीपावली 2025 से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1: दीपावली 2025 कब है?

उत्तर: 21 अक्टूबर 2025 – मंगलवार

प्रश्न 2: लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

उत्तर:  शुभ मुहूर्त – शाम 07:08 बजे से 08:18 बजे तक

प्रश्न 3: दीपावली कितने दिन का त्योहार है?

उत्तर: दीपावली पाँच दिनों तक चलने वाला पर्व है — धनतेरस से भाई दूज तक।

प्रश्न 4: दीपावली क्यों मनाई जाती है?

उत्तर: भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी की ख़ुशी में दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।

निष्कर्ष

दीपावली 2025 का यह शुभ त्यौहार घर-परिवार में सुख समृद्धि, और शांति लाने वाला है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणपति जी की शुभ मुहूर्त में की गई पूजा से धन, सौभाग्य और समृद्धि की वृद्धि होती है।

शुभ दीपावली 2025 — आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उजाला बना रहे!

यदि आप दुर्ग/भिलाई के आसपास रहते हैं और भरोसेमंद ज्योतिष परामर्श चाहते हैं — अभी बुक करें। हमारी कोशिश रहती है कि सलाह सरल, असरदार और व्यवहारिक हो।

लक्ष्मी नारायण — दुर्ग भिलाई ज्योतिष
Avanti Bai Chowk, Supela, Bhilai, Chhattisgarh, Whatsapp Contact – 70001-30353
वेबसाइट: idea4you.in | सेवाएँ: दुर्ग भिलाई ज्योतिष

Leave a Comment