पुखराज कौन सी राशि वालों को पहनना चाहिए

 

पुखराज कौन सी राशि वालों को पहनना चाहिए

किसी भी रत्न को धारण करने में राशि का बहुत महत्त्व रहता है, ऐसा नहीं है की पुखराज कोई भी राशि वाला धारण कर सकता है। आइये जानते है की “पुखराज कौन सी राशि वालों को पहनना चाहिए”

पुखराज कौन सी राशि वालों को पहनना चाहिए

पुखराज रत्न बृहस्पति ग्रह की ऊर्जा को संचालित करने वाला रत्न है। पुखराज ही बृहस्पति का मुख्य रत्न है जो कुंडली में बृहस्पति की भूमिका को मजबूत और सुरक्षित करता है। पुखराज रत्न धारण करने से बृहस्पति शुभ, बलवान और भाग्यशाली बनता है। जिन व्यक्तियों की जन्म कुंडली में बृहस्पति नीच, बलहीन, पाप प्रभावित या अस्त हो तो पुखराज धारण करना जरुरी हो जाता है।

पुखराज धनु और मीन राशि का स्वामी है। यानि की धनु और मीन राशि पर बृहस्पति ग्रह का स्वामित्व है। पुखराज बृहस्पति का रत्न होने की वजय से धनु और मीन राशि के जातकों के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ भाग्यशाली, सुरक्षात्मक और उनत्तिवर्धक रत्न हो जाता है। जिन व्यक्तियों की इनमें से कोई भी राशि है उन्हें पुखराज रत्न जीवनभर और जरूर धारण करना चाहिए।
इसके अलावा बृहस्पति की मित्र राशियां मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक है। इन चारों राशियों के जातक भी पुखराज धारण करके बहुत लाभ प्राप्त कर सकते है।

पुखराज रत्न

बृहस्पति का रत्न पुखराज बहुत शुभ रत्न माना गया है। इस रत्न के बारे में मान्यता है की यह रत्न केवल शुभता ही प्रदान करता है। इस रत्न के कभी भी हानिकारक प्रभाव प्राप्त नहीं होते है। लेकिन फिर भी नियम अनुसार ही रत्न धारण करना चाहिए।

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लिए पुखराज बहुत शुभ और भाग्यशाली रत्न है। इन जातकों को पुखराज जरूर धारण करना चाहिए। पुखराज धारण करने से ज्ञान और समाज में प्रसिद्धि की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है।  पुखराज धारण से उनका बृहस्पति(गुरु) मजबूत और बलशाली होता है।

जिन कुंडलियों में बृहस्पति बलवान होते है उन्हें जीवन में किसी भी तरह के कष्ट नहीं रहते, वे अपने जीवन में निरंतर उनत्ति और तरक्की करते चले जाते है। उनके कारोबार बढ़ता है और आर्थिक स्तिथि मजबूत रहती है। उनके जीवन में धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती।

पुखराज धारण करने से व्यक्ति भाग्यवान होता है, बृहस्पति भाग्य के विधाता है, पिता और गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त होता है। पुराणी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होती है। जिन लोगों को बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है उनका रुझान आध्यात्म की ओर बढ़ता है, यही कारण है की बृहस्पति प्रधान व्यक्ति बड़े माथो, मंदिरों, धार्मिक संस्थानों के प्रमुख या मठाधीश होते है।

सभी रत्नों में पुखराज एक ऐसा रत्न है जो जीवन में सदा शुभता लाता है, मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों को पुखराज धारण करने से जीवन में हर सुख की प्राप्ति होती है। विद्याथियों के लिए भी पुखराज रत्न बहुत शुभ रत्न है। बृहस्पति ज्ञान और बुद्धिमानी के देवता है इसलिए विद्यार्थी पढ़ने में कमजोर हो उनकी समरणशक्ति और ज्ञान को बढ़ाता है। उच्च शिक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए पुखराज रत्न काफी चमत्कारी सिद्ध हो सकता है, उनकी उच्च शिक्षा शीघ्र पूर्ण होती है। डॉक्टर, PHD, MBA जैसे विषयों में सफलता के लिए पुखराज रत्न बहुत सहायक हो सकता है।

अगर मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के जीवन में विवाह को लेकर परेशानियां आ रही हो, विवाह नहीं हो पा रह हो, विवाह बार बार टूट जाता हो तो पुखराज रत्न धारण करने से अड़चने ख़त्म होती है और उनका विवाह संपन्न होता है।

पुखराज कौन सी राशि वालों को पहनना चाहिए

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों  पर बृहस्पति देव का आशीर्वाद सदा बना रहता है। बृहस्पति इन राशियों के लिए एक शुभ और भाग्यशाली ग्रह है। इसलिए इन राशि के जातकों पुखराज रत्न जरूर धारण करना चाहिए।

निष्कर्ष

साथियों इस पोस्ट “पुखराज कौन सी राशि वालों को पहनना चाहिए” में हमने आपको जानकारी  दी की किन राशियों के लिए पुखराज धारण करना शुभ रहता है। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो कमैंट्स में जरूर बताइएगा।  धन्यवाद!

Leave a Comment