इस पोस्ट में हम mesh rashi के बारे में जानेंगे, mesh rashi के लक्षण, करियर, ताकत और कमजोरी
mesh rashi के जातक शिक्षित, विद्या में सफल होते हैं।
राशियों में mesh rashi का प्रथम स्थान आता है।
राशियों में मेष राशि सबसे पहले आती है, मेष राशि पर मंगल का शासन है, मेष राशि को एक ऊर्जावान राशि माना जाता है, मेष राशि के जातक काफी फुर्तीले, आक्रामक, निडर और साहसी होते हैं।
मेष राशि के लोग काफी उत्साही होते हैं, ये किसी भी कार्य को पूरी ऊर्जा के साथ करते हैं। मेष राशि के लोग अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीते हैं, इन्हें अपने विचारों से किसी भी तरह का समझौता करना पसंद नहीं होता है, ये साहसी होते हैं। आत्मविश्वासी होते हैं, किसी भी काम को लेकर उनमें गजब का उत्साह होता है, वे बेहद आशावादी, ईमानदार होते हैं और इनका स्वभाव कुछ भावुक किस्म का भी होता है।
मेष राशि के जातक बहुत बातूनी होते है, बात बात पर बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते है, मेष राशि के जातक बहुत ही चंचल, चतुर और बुद्धिमान होते है। जो भी काम हाथ में लेते हैं, उसे बढ़ चढ़ कर करते है।
मेष राशि के जातकों के मन में एक बार जो आ जाता है तो वह उसे करके ही छोड़ते हैं, किसी की नहीं सुनते, भले ही उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़े।
मेष राशि के लोग ऐसा काम करना चाहते हैं जिसमें मेहनत कम लगे और धन अधिक मिले या धन की प्राप्ति हो। मेष राशि वालों को ऐसे काम पसंद आते हैं, जिनमें उनका नाम हो। इन्हें गीत संगीत, नृत्य, अभिनय के क्षेत्र बहुत पसंद होते हैं।
Read Also: चेहरे की सुंदरता कैसे बनाये रखें
मेष राशि के जातकों का करियर
अधिकांश मेष राशि के जातक शिक्षित होते हैं, शिक्षा में सफल होते हैं। शिक्षा से संबंधित व्यवसाय करते है।
मेष राशि के जातक चिकित्सा, इंजीनियरिंग, बैंक, सरकारी क्षेत्रों, संपत्ति क्रय विक्रय, खेल, अस्पताल से संबंधित क्षेत्रों आदि में सफलता प्राप्त करते हैं और जुड़े रहते हैं।
मेष राशि वालों का स्वभाव
मेष राशि के जातक आलसी या काम में देरी करने वाले लोगों को पसंद नहीं करते हैं और न ही किसी काम में निष्क्रियता पसंद करते हैं। इनके आक्रामक, आवेगी और गुस्सैल स्वभाव के कारण इन्हें जीवन में हानि भी उठानी पड़ती है।
मेष राशि के जातक शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। मंगल इनके स्वामी होने के कारण ये बलशाली होते है।
मेष राशि के जातकों में रोगों से लड़ने की क्षमता अच्छी होती है, फिर भी ये अपनी आदत के अनुसार किसी भी कार्य में अधिक श्रम लगाकर स्वयं को संकट में डाल लेते हैं।
इन्हें परिवार और आसपास के लोग पसंद करते हैं, इन्हें समाज में सम्मान की नजर से देखा जाता है, लेकिन इनके वैवाहिक जीवन में कुछ कमियां भी रहती हैं।
Read Also: आपका भाग्यशाली रत्न
- शुभ आयु: 16,21,29,34,41,48,51
- जीवन में कष्ट : 6,8,15,20,28,40,4
- शुभ रंग : लाल, सफेद
- शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, रविवार
- शुभ रत्न : लाल मूंगा, माणिक्य
Read also: तुला राशि की गुप्त बातें|tula rashi
FAQ. सामान्य प्रश्न..
मेष राशि का स्वभाव कैसा होता है?
बहुत उत्साही, साहसी और ऊर्जा से भरपूर
मेष पारिवारिक जीवन?
आम तौर पर सुखी।
मेष राशि का शुभ रंग?
लाल और सफ़ेद
मेष राशि के लिए लकी नंबर?
9
मेष राशि का शुभ रत्न?
लाल मूंगा
मेष राशि का सर्वश्रेष्ठ दिन कौन सा है?
मंगलवार, गुरुवार, रविवार
मेष राशि वालों के लिए कौन सा व्यवसाय अच्छा रहेगा?
बिजली, खनिज, सीमेंट, मेडिकल स्टोर, कोयला, खनिज तेल, दवा, आतिशबाजी, आयुध निर्माण, खेल, पेंटिंग, रियल एस्टेट, कुश्ती, घड़ियाँ, रेडियो, तंबाकू, रसायनज्ञ