मूंगा और पुखराज एक साथ पहनने के लाभ
क्या मूंगा और पुखराज साथ में धारण किया जा सकता है। इसके परिणाम अच्छे होंगे या बुरे। आइए जानकारी प्राप्त करते है “मूंगा और पुखराज एक साथ पहनने के लाभ”
मूंगा और पुखराज एक साथ पहनने के लाभ
मूंगा मंगल का रत्न है तो पुखराज बृहस्पति का रत्न। जहां मंगल परिश्रमी, आक्रामक और उत्तेजित है तो वही बृहस्पति ज्ञानी, आलसी और बुद्धिमान। ऐसे में “मूंगा और पुखराज एक साथ पहनने के लाभ” क्या हो सकते है। दोनों का मेल कैसे होगा। आइए आज इसी विषय पर जानकारी प्राप्त करते है।
मूंगा और पुखराज एक साथ पहनने के लाभ
सबसे पहले तो आप यह जान ले की मंगल और बृहस्पति की परम मैत्री है। इन दोनों ग्रहों की आपस में मित्रता है इसलिए अगर आप इन दोनों ग्रहों के रत्नों को एकसाथ धारण करते है तो उनमें कोई टकराव नहीं होगा और दोनों के एकसाथ होने से सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ावा ही होगा।
मंगल व्यक्ति की ऊर्जा, आक्रामकता, साहस, शक्ति और परिश्रम है। इसलिए जब कोई व्यक्ति मंगल का रत्न लाल मूंगा धारण करता है तो उसमें इन सब शक्तियों का विकास होता है।
बृहस्पति व्यक्ति की बुद्धिमानी, ज्ञान, सहनशीलता और धन है। पुखराज धारण करने से व्यक्ति के अंदर इन शक्तियों का विकास होता है।
किसी भी व्यक्ति के अंदर इन दोनों ग्रहों की शक्तियों का होना जरुरी है और सबसे बड़ी बात यह है की इन दोनों की मैत्री आपस में मिलकर व्यक्ति के अंदर शक्ति और ऊर्जा का विकास करती है।
मूंगा और पुखराज एक साथ पहनने के लाभ
अगर कोई व्यक्ति इन दोनों रत्नों को एकसाथ धारण करता है तो उसके अंदर मंगल की निडरता, मेहनत, परिश्रम, ऊर्जा और बृहस्पति की बुद्धिमानी, ज्ञान, नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। जिससे व्यक्ति अपने जीवन में बहुत अधिक उनत्ति और तरक्की कर सकता है। व्यक्ति अपने क्षेत्र में बहुत आगे निकल सकता है। नौकरी हो या कारोबार व्यक्ति जीवन में बहुत अच्छी पोजीशन प्राप्त कर सकता है। इन दोनों के मेल से व्यक्ति जीवन में बहुत धन भी कमा सकता है।
मूंगा और पुखराज धारण करने से व्यक्ति किसी संस्था, कंपनी या राजनीती में प्रमुख पद पर आसीन हो सकता है। यह दोनों रत्न मिलकर प्रशासन, पुलिस या सेना में बहुत ऊंचे पद तक ले जा सकता है। वकालत और जज जैसे प्रोफेशन में बहुत अच्छी सफलता प्रदान कर सकता है।
मूंगा और पुखराज दोनों रत्नों के देवता अध्यात्म में सफलता प्रदाह करने वाले है। इसलिए इन रत्नों को धारण करने से व्यक्ति प्रसिद्ध कथा वाचक, प्रवचन देने वाला, अध्यात्म गुरु, साधक, मंदिर-संस्था, मठ का प्रधान या देश का जाना मन गुरु भी हो सकता है।
मूंगा और पुखराज धारण करने से व्यक्ति विदेशों से व्यापार करके बहुत सफलता प्राप्त कर सकते है। व्यक्ति इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट में नामी व्यक्ति हो सकता है या किसी बड़े कारोबार का स्वामी हो सकता है।
जहां मंगल ऊर्जा, साहस और निडरता है और बृहस्पति बुद्धि, नेतृत्व और ज्ञान है तो व्यक्ति समाज का प्रसिद्धि व्यक्ति होकर लोगों पर शासन करने वाला भी हो सकता है।
मूंगा और पुखराज एक साथ कौन पहन सकता है
मूंगा और पुखराज दोनों देव गुरु रत्न है, इन दोनों का संयोजन व्यक्ति को जीवन में उनत्ति और तरक्की करवाते हर जीवन में बड़ा और प्रसिद्ध व्यक्ति बना सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है की दोनों रत्नों को कोई भी धारण कर सकता है। यह दोनों रत्न शुभ जरूर है लेकिन इन्हें धारण करने से पहले आपको किसी ज्योतिष से अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करवा लेना चाहिए।
अगर हम जाने की मूंगा और पुखराज एक साथ किन व्यक्तियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा तो मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि/लग्न के व्यक्तियों के लिए इन दोनों रत्नों का मेल अत्यंत लाभकारी हो सकता है। इन व्यक्तियों को यह दोनों रत्न जीवन की शीर्ष उपलब्धयों तक पहुंचा सकते है।
निष्कर्ष
साथियों, उम्मीद है की इस पोस्ट “मूंगा और पुखराज एक साथ पहनने के लाभ” से आपको अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो कमैंट्स जरूर करियेगा। धन्यवाद!