धनु राशि के जातक मजबूत कद काठी के होते हैं

धनु राशि के जातक

धनु राशि के जातक मजबूत कद काठी के होते हैं, धनु एक अग्नि तत्व राशि है। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है। शरीर में धनु राशि का संबंध जांघों और लीवर से होता है। 

धनु राशि का चिन्ह एक धनुषधारी का होता है, जिसका ऊपर का भाग मनुष्य का और पीछे का भाग घोड़े का होता है। 

धनु राशि के जातकों का व्यक्तित्व 

धनु राशि के जातक मजबूत कद काठी के होते हैं। ऊर्जावान व्यक्तित्व के होते हैं, दिखने में बहुत लुभावने होते हैं, आकर्षक दिखते हैं। ऊर्जावान व्यक्तित्व इनमें साफ झलकता है। इनकी आंखें हर वक्त प्रसन्नचित्त दिखती है। अच्छी पोशाके पहनने के  शौकीन होते हैं, जिससे वह आकर्षक दिखते हैं। इनके होंठ बड़े सुंदर होते हैं और सर पर खूबसूरत और बाल घने होते हैं। 

धनु राशि के जातकों का स्वभाव और चरित्र 

धनु जातकों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता हैं, विशाल और उदार मन के व्यक्ति होते हैं। फिजूल का दिखावा करना इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं आता।  

धनु राशि के जातकों पर बृहस्पति का प्रभाव होने की वजह से यह लोग बहुत महत्वकांक्षी ,सहनशील और विद्वान होते हैं। बहुत उदार और दानी होते हैं। 

धनु राशि के जातक हमेशा खुशमिजाज रहते है, मस्ती मजाक करने वाले व्यवहार के होते हैं। काफी उत्साहित व्यक्ति होते हैं।  यह लोग अपना जीवन लापरवाही और मस्ती से जीना पसंद करते हैं। 

उनमें हर समय कुछ न कुछ नया करने की इच्छा होती है। लोगों को अपने साथ रखते हैं और उनमें अपना दबदबा रखते हैं। समाज में इन्हें बड़े सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और समाज में यह ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के नाम से जाने जाते हैं।  

Read Also : अपनी सुंदरता को कैसे बनाए रखें

धनु राशि के जातक जिंदादिल इंसान होते हैं। किसी भी परिस्थितियों में डरते नहीं है. बहुत साहसी होते हैं होते हैं। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो वह पीछे नहीं हटते। उनके स्वभाव में उग्रता होती है। बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। जब वह किसी कठिन परिस्थितियों में फंस जाते हैं, तो अपनी बुद्धि और विवेक से उन परिस्थितियों से आसानी से बाहर आ जाते हैं। धनु राशि के जातकों में आत्मविश्वास गजब का होता है।

धनु जातक न्यायप्रिय व्यक्ति होते हैं, सही निर्णय करने वाले होते हैं ,धर्म-कर्म के कामों से इनको विशेष लगाव रहता है। संस्कारों को मानने वाले होते हैं।सादगी भरा जीवन जीना इन्हें अच्छा लगता है। उच्च विचार रखने वाले होते है।   

बुद्धिमान और ज्ञानी होने की वजह से यह किसी की बात नहीं मानते और कभी-कभी अड़ियल और अहंकारी रवैया भी अपनाते हैं। घूमने फिरने के काफी शौकीन होते हैं। 

धनु राशि के जातकों का कैरियर 

धनु राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं, इसलिए वह अपने ज्ञान और बुद्धि से जिस किसी भी लक्ष्य को लेकर चलते हैं उसे हासिल कर लेते हैं। जीवन में उन्नति और तरक्की प्राप्त करते हैं। 

धनु राशि के जातक ट्रैवल एजेंसियों के कार्यों से, फोटोग्राफी में , किसी भी तरह के शोध कार्यों में , टीवी  सिनेमा  किसी भी मंच में कलाकार के रूप में  राजनीति में और राजदूत भी हो सकते हैं ,इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कार्य करने वाले, आदि जैसे व्यवसायों से  संबंधित होते हैं। 

वह अपने जीवन में पैसा कमाने के शौकीन होते हैं और इसके साथ ही खूब पैसा खर्च करने में भी उन्हें बड़ा मजा आता है। वह अपने जीवन में ज्यादा फिक्रमंद नहीं रहते, वह नहीं सोचते की पैसा कहां से आएगा। कारोबार करते हुए, खूब जोखिम लेते हैं और जीवन में उन्नति और तरक्की करते हैं। उनका ऐसा सोचता रहता है कि इस संसार में उन्हें देने के लिए सब कुछ है। 

Read Also : आपका भाग्यशाली रत्न

रोमांटिक और पारिवारिक जीवन 

धनु राशि वाले किसी से भी बड़ी जल्दी प्रेम सम्बन्धों में पड जाते है ,खुशमिजाज, जिंदादिल और आकर्षक व्यक्तित्व के होने की वजय से इनकी तरफ कोई भी महिला आसानी से खींची चली आती है। धनु राशि के जातक एक अच्छे वफादार प्रेमी होते है और अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति वफादार होते है। 

अपने परिवार और माता-पिता से विशेष लगाव रहता है।  अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं। अपने जीवन साथी के प्रति वफादार रहते है और अपने परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते है। 

Read Also : लक्ष्मी नारायण के अन्य ज्योतिष संपर्क

धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य 

धनु राशि के जातक मजबूत कद काठी के होते हैं लेकिन अगर स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो धनु राशि के जातकों को कूल्हों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं और इनको जांघों के रोग भी हो सकते हैं। धनु राशि के जातकों को पीठ से संबंधित जकड़न और दर्द की समस्या रह सकती है। इन्हें बहुत जल्दी मौसमी बुखार पकड़ लेता है और अगर यह अपने खान-पान और जीवनशैली को ध्यान में ना रखें तो इन्हें फेफड़ों से संबंधित रोग भी हो सकते हैं। 

धनु जातक  खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं, वसायुक्त भोजन इन्हें बहुत पसंद होता है, जिसकी वजह से इनको अपने शरीर में जोड़ों से संबंधित दर्द की समस्या हो सकती है। इन्हें अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

धनु राशि के जातकों के लिए बैंगनी, जामुनी ,लाल और गुलाबी रंग शुभ होता है।  इनकी मेष और सिंह राशि के व्यक्तियों से अच्छी जमती है। 

विवाह के लिए धनु राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि की कन्याएं अति उत्तम रहती है। 

धनु राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 3 ,12 ,21 और 30 होता है। 

Leave a Comment