माणिक रत्न किस राशि को पहनना चाहिए: Manik Gemstone Benefits

सभी नवग्रहों की अपनी राशियां होती है और हर राशि का ग्रह और रत्न निर्धारित है, आइये जानते है माणिक रत्न किस राशि को पहनना चाहिए

Manik Gemstone Benefits: माणिक रत्न किस राशि को पहनना चाहिए

माणिक सूर्य का रत्न है, आप माणिक के बारे में विस्तार से सभी जानकारियां हमारे इस ब्लॉग की माणिक category से प्राप्त कर सकते है। आइये सटीकता से जानते है की माणिक रत्न किस राशि को पहनना चाहिए। माणिक सूर्य ग्रह की राशि का रत्न है और सूर्य की राशि है “सिंह राशि”, माणिक की मुख्य राशि हुई सिंह इसलिए हर सिंह राशि के व्यक्ति के लिए माणिक उनका भाग्यशाली रत्न है जिसे उन्हें जरूर धारण करना चाहिए, माणिक धारण करने से उन्हें यश, मान सम्मान, प्रसिद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

ऐसा नहीं है की माणिक सिर्फ सिंह राशि के जातक ही धारण कर सकते है, माणिक सिंह राशि की मित्र राशि के व्यक्ति भी धारण करके बहुत लाभ प्राप्त कर सकते है। सिंह राशि की मित्र राशियां है मेष, वृश्चिक और धनु। जिन व्यक्तियों की इनमें से कोई राशि है वे भी माणिक धारण कर सकते है और अपने जीवन में प्रसिद्धि और धन प्राप्त कर सकते है।

कर्क राशि के व्यक्ति सूर्य की महादशा में माणिक धारण करके देख सकते है। अगर आप बहुत सटीकता से माणिक धारण करके लाभ लेना चाहते है तो आपको अपनी कुंडली के अनुसार जानकारी प्राप्त करके माणिक धारण करने का निर्णय लेना चाहिए। माणिक धारण करने के बहुत से योग और अयोग बनते है जिन्हें फॉलो करना बहुत जरुरी होता है।

माणिक एक प्रभावशाली रत्न है, अगर इसे सिंह, मेष, वृश्चिक और धनु राशि के व्यक्तियों के अलावा कोई भी बगैर सोचें या कुंडली विश्लेषण के धारण करता है तो इसके अशुभ प्रभाव भी देखने को मिल सकते है, इसलिए अच्छा यही होगा की अगर इन 4 राशियों के अलावा अन्य कोई माणिक धारण करना चाहता है तो किस ज्योतिष से सलाह ले ली जाये। धन्यवाद!

Leave a Comment