Pukhraj Gemstone: कुंभ राशि वाले पुखराज पहन सकते हैं

पुखराज ब्रहस्पति का रत्न है और कुंभ राशि शनि की राशि है, क्या कुंभ राशि वाले पुखराज पहन सकते हैं, आइये इस पोस्ट में यही जानकारी प्राप्त करते है।

Pukhraj Gemstone: कुंभ राशि वाले पुखराज पहन सकते हैं

जिस प्रकार हर ग्रह और राशि का प्रतिनिधित्व कोई ना कोई ग्रह करता है, वैसे ही रत्न भी किसी ना किसी ग्रह का संचालन करते है। पुखराज ब्रहस्पति ग्रह का रत्न है, पुखराज धारण करने से व्यक्ति विद्या, ज्ञान, धन, स्वर्ण, सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति करता है। ब्रहस्पति शुभ ग्रह है, ब्रहस्पति के कभी भी व्यक्ति को अन्य ग्रहों की तरह बहुत अशुभ प्रभाव नहीं देते। ब्रहस्पति देवताओं के गुरु है और उनका आशीर्वाद सभी के लिए रहता है, ब्रहस्पति एक शुभ ग्रह है।

जैसा की बताया ब्रहस्पति मंगल, शनि, राहु केतु की तरह बहुत कष्ट देने वाले ग्रह है है, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ब्रहस्पति अशुभ भाव के स्वामी होकर बैठे है तब भी वह व्यक्ति को अपने बहुत अनिष्टकारी प्रभाव नहीं देते है। यहाँ हम शनि की राशि कुंभ वाले पुखराज पहन सकते हैं या नहीं इसकी बात कर रहे है, रो आप यह जान लें की शनि और ब्रहस्पति की आपस में शत्रुता नहीं है, इसलिए जब कुंभ राशि के जातकों के जीवन में बृहस्पति की महादशा चले तो कुंभ राशि वाले पुखराज पहन सकते हैं।

अगर कुंभ राशि के जातक की कुंडली में ब्रहस्पति कमजोर पड़ रहे है, राहु केतु से प्रभावित हो रहे है, ब्रहस्पति की महादशा चल रही हो, व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा हो, इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार कर रहा हो, आर्थिक स्तिथि कमजोर चल रही हो, धन सम्बंधित परेशानियां चल रही हो, शादी नहीं हो पा रही हो तो कुंभ राशि के जातक पुखराज जरूर धारण कर सकते है।

अच्छा चमकदार पीला पुखराज, दाग धब्बों और दरारों रहित गुरुवार के दिन तर्जनी उंगली में स्वर्ण या अष्ट-धातु में धारण करना चाहिए। धारण करने से पहले पुखराज को अभिमंत्रित, अपने इष्ट देव की पूजा, ब्रहस्पति देव की पूजा और मंत्रो का जाप करना ना भूलें।

Leave a Comment