रहस्यमय राहु से आजीविका विचार- राहु से व्यवसाय, नौकरी और आजीविका

रहस्यमय राहु से आजीविका विचार- केतु की राहु भी एक छाया ग्रह है। राहु अनिश्चितता, रहस्य, पागलपन, भ्रम और आकस्मिक परिवर्तन का कारक माना गया है। कारोबार, नौकरी और आजीविका में अक्सर राहु के आकस्मिक परिवर्तन और जोखिम शामिल रहते है। राहु से सम्बंधित कार्यों में गुप्त विद्या और अच्छी बुरी शक्तियां शामिल रहती है। आइये रहस्यमय राहु से आजीविका विचार पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करते है।

रहस्यमय राहु के प्रभाव

भ्रम: राहु भ्रम पैदा करता है, राहु मायावी ग्रह है यह व्यक्ति को मोह में डालता है, व्यक्ति की मति भ्रष्ट करके उसे भ्रमित करता है। उससे हर गलत कार्य करवाता है, व्यक्ति की दिशाहीन करता है और उसे झूठ फरेब की दुनिया में ले जाता है।

रहस्य: राहु रहस्य है, रहस्यमय कार्यों, तंत्र-मन्त्र, गुप्त विधाओं और अदृश्य शक्तियों से जोड़ता है। व्यक्ति को भ्रमित करके इन विद्याओं की तरफ आकर्षित करता है और इन्हीं विद्याओं से गलत कार्य भी करवाता है।

अनिश्चितता: राहु अस्थिर है, अनिश्चितता का कारक है, यह अचानक अप्रत्याशित परिणामों से सामना करवाता है और जीवन में अचानक अच्छे बुरे परिवर्तन करवाता है।

जीवन में राहु के ऐसे ही अचानक परिवर्तन और कार्य जीवन में बहुत ऊंचाइयों पर भी ले जाते है। आइये राहु के अन्य कारकत्व जानें।

विदेश यात्रा: राहु जीवन में जन्म स्थान से दूर ले जाता है, राहु विदेश यात्रा या विदेश सेटलमेंट करवाता है। यह व्यक्ति को विदेशी संस्कृति और विदेशी लोगों से जोड़ता है।

खोज और विकास: राहु व्यक्ति को ऐसे कार्यों से जोड़ता है जिसमें व्यक्ति खोजकर्ता बनता है, पुरातत्व विभागों में कार्य करता है, किसी विशेष कार्य का अनुसन्धान करता है, रहस्यमय और गुप्त विधाओं में पारंगत करता है

राजनीति: यह राहु का खास क्षेत्र है, राजनीती अचानक परिवर्तनों का क्षेत्र है, राजनीती में कपट और चालाकी है, यही वजय है की जिनकी कुंडली में राहु की उच्च, बलशाली भूमिका होती है वह व्यक्ति राजनीती में सफल होकर उच्च पद की प्राप्ति करता है।

वित्त, जुआ-सट्टा और शेयर मार्किट: इन क्षेत्रों पर भी राहु का अधिकार रहता है, राहु जोखिमों और अचानक परिवर्तन का कारक है, इन क्षेत्रों में इन दोनों का ही खेल है इसलिए राहु वित्त, जुआ-सट्टा और शेयर मार्किट का राजा है, यह यहाँ पर व्यक्ति को पल में राजा और पल में रंक बनाता है।

मीडिया, मनोरंजन और तकनीक: इन क्षेत्रों में भी राहु प्रबल रहता है, राहु जनसम्पर्क करवाता है, समाज और जनता में प्रसिद्धि दिलवाता है, तकनिकी क्षेत्रों पर भी अपना अधिकार रखता है, इसलिए कारखानों, कलपुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक कार्य, मिडिया, मानोरंजन क्षेत्र, जनसंचार, कलाकार जैसे क्षेत्रों में सफलता दिलवाता है।

राहु ग्रह से जुड़ी सावधानियां

राहु मोह माया पैदा करता है, यह व्यक्ति की मति को भ्रष्ट करता है, मन में जूनून पैदा करता है, इसलिए जो व्यक्ति राहु से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत है उन्हें अपने मन मस्तिष्क को कंट्रोल में रखकर निर्णय लेने चाहिए।

राहु जीवन में अस्थिरता और अप्रत्याशित परिणाम देता है, इसलिए राहु से सम्बंधित कार्यों को करते समय व्यक्ति को अचानक परिवर्तनों के लिए तैयार रहना चाहिए, यह अच्छे और बुरे दोनों तरह के हो सकते है।

राहु व्यक्ति के जीवन में जल्दबाजी और बेचैनी पैदा करता है, व्यक्ति दिनों दिन बड़ा आदमी बनने की चाहत में गलत कार्य भी कर बैठता है, जिसकी वजय से व्यक्ति को या तो जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ता है, या फिर अदालती मुकदमों में फसना पड़ता है।

Leave a Comment