प्रश्न कुंडली कैसे बनाएं?

प्रश्न कुंडली (Prashna Kundli)

वैदिक ज्योतिष में प्रश्न कुंडली (Prashna Kundli) एक अद्भुत विधा है। जब किसी व्यक्ति की जन्म तिथि, समय और स्थान उपलब्ध न हो, तब भी किसी विशेष प्रश्न का उत्तर पाने के लिए ज्योतिषी Prashna Kundli का निर्माण करते हैं। यह कुंडली उस समय और स्थान पर आधारित होती है, जब प्रश्न पूछा जाता है।

प्रश्न कुंडली क्या है?

प्रश्न कुंडली वह कुंडली है, जो किसी व्यक्ति के द्वारा पूछे गए विशेष प्रश्न के आधार पर बनाई जाती है। जिस क्षण प्रश्न पूछा जाता है, उसी क्षण और स्थान को आधार मानकर ग्रहों की स्थिति का आकलन किया जाता है। यह Prashna Kundli के उत्तर और भविष्य की दिशा बताने में सहायक होती है।

बनाने की प्रक्रिया

  1. प्रश्न का समय और स्थान नोट करें: जिस क्षण प्रश्न पूछा गया, उसी क्षण का सटीक समय और स्थान दर्ज करें।
  2. राशि चक्र (Zodiac) बनाएं: उस समय पूर्वी आकाश में उदित होने वाली राशि को लग्न माना जाता है।
  3. ग्रहों की स्थिति निकालें: उस समय ग्रह किस राशि और किस भाव में स्थित हैं, इसका गणना करें।
  4. भाव और ग्रह का विश्लेषण करें: प्रश्न से संबंधित भाव और उस भाव के स्वामी ग्रह की स्थिति से उत्तर खोजें।
  5. दृष्टि और योग का महत्व: शुभ-अशुभ ग्रहों की दृष्टि और योग प्रश्न के परिणाम को बदल सकते हैं।

किन बातों पर ध्यान दें?

  • किस लग्न (Ascendant) की कुंडली है और लग्नेश शुभ है या अशुभ
  • चंद्र राशि क्या बन रही है
  • नक्षत्र कौन सा है
  • जो प्रश्न पूछा है वह किस भाव से सम्बंधित है
  • जो कुंडली बनी है उसमें कौन से ग्रह शुभ और अशुभ है
  • वर्तमान में ग्रहों की दशा क्या है, उन्हें गोचर से मिलाए

Prashna Kundli से क्या जान सकते हैं?

Prashna Kundli से कई प्रकार के प्रश्नों का उत्तर मिल सकता है, जैसे —

  • विवाह और वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी
  • नौकरी, कारोबार और उसमें सफलता की जानकारी
  • स्वास्थय और बीमारी से सम्बंधित जानकारी
  • आर्थिक स्तिथि, उसमें लाभ और हानी की जानकारी

प्रश्न कुंडली और ज्योतिष परामर्श

यह एक गहरा ज्ञान है जिसे केवल अनुभवी ज्योतिषी ही बना सकता है। Prashna Kundli में एक एक सेकंड के हिसाब से Kundali में ग्रहों की स्तिथि की जानकारी लेनी पड़ती है। लक्ष्मी नारायण – दुर्ग-भिलाई में Prashna Kundli और ज्योतिष परामर्श सेवाओं के माध्यम से आपके प्रश्नों का सटीक उत्तर और समाधान प्रदान करते हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है?

ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें अपने जन्म विवरण का बिलकुल भी ज्ञान नहीं है, सही जन्म विवरण नहीं होने से कुंडली का निर्माण संभव नहीं है, ऐसी स्थिति में Prashna Kundli आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प होता है। यह विद्या आपके मन में उठ रहे प्रश्नों का उत्तर जानने में बहुत सहायक होती है।

निष्कर्ष

प्रश्न कुंडली ज्योतिष शास्त्र का एक शक्तिशाली विद्या है, जो जन्म विवरण नहीं होने के बावजूद भी आपके प्रश्नों का उत्तर देने में सहायक होती है। जिसकी जानकारी प्राप्त करके आप उनका निवारण और उपाय कर सकते है।।

FAQ – प्रश्न कुंडली से जुड़े सवाल

प्रश्न कुंडली क्या होती है?

Prashna Kundli वह ज्योतिष है जिसमें जन्म विवरण नहीं होने से पूछे गए प्रश्न के समय, स्थान के अनुसार ग्रहों-नक्षत्रों की स्तिथि बनाई जाती है और लग्न Kundali का निर्माण होता है।

Prashna Kundli कब बनाई जाती है?

प्रश्न कुंडली का निर्माण जन्म विवरण उपलब्ध नहीं होने पर बनाई जाती है।

क्या Prashna Kundli से विवाह की जानकारी मिल सकती है?

जी बिलकुल, Prashna Kundli से विवाह की जानकारी के साथ साथ नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, संतान आदि की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्न कुंडली बनाने के लिए क्या चाहिए?

प्रश्न कुंडली उसी समय बनती है बनती है जब आप प्रश्न पूछ रहे है, पूछे गए समय और स्थान की गणना अनुसार Kundali का निर्माण होता है।

क्या Prashna Kundli से तुरंत समाधान मिलता है?

Prashna Kundli तुरंत बनती है, उसपर विचार विमर्श किया जाता है, जिससे मार्गदर्शन और निर्णय लेकर उपाय और निवारण किये जा सकते है।

Leave a Comment