सिंह राशि की महिला

सिंह राशि की महिला बलिष्ठ शरीर, चौड़ी छाती, काली चमकीली आंखे, लंबे लंबे हाथ पैर, चौड़ा माथा और काले घने बालों वाली होती है।

सिंह राशि की महिलाओं का स्वभाव सिंह राशि के जातकों के समान ही होता है, ये भी सिंह राशि के जातकों के समान घमंडी, महत्वाकांक्षी, ढीठ, दृढ़ निश्चयी होती है। इनके विचार स्वतंत्र होते हैं, ये अपनी बात के प्रति जिद्दी होते हैं और उसे पूरा करके ही मानते हैं।

सिंह राशि की महिलाएं आत्मविश्वास से भरी हुई होती है, ये खूब हंसती खेलती है, इनमें चंचलता के साथ साथ भावुकता भी बहुत होती है। अगर कोई इनकी बात को नजरअंदाज करें, इनका अपमान करने की कोशिश करें या इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करें तो यह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाती है।

बड़े घरों में रहने का शौकीन, बड़ी-बड़ी बातें करने वाली, अपनी प्रशंसा सुनने वाली, महंगे कपड़े और आभूषण पहनने की शौकीन, सजने-धजने की शौकीन और खूब पैसे खर्च करने का शौक होता है।

सिंह महिलाएं अपने जीवनसाथी से यह चाहती है की वो केवल उनके अंदर ही अपने जीवन की सारी खुशियों को देखें। इन्हें बुद्धिमान और समर्पित जीवनसाथी की चाहत होती है।

Leave a Comment