वृषभ राशि का जीवनसाथी

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की अपने अलग अंदाज की जीवनशैली होती है, इनके जीवन पर भोग विलास के स्वामी शुक्र का प्रभाव होता है। इनका यही अंदाज देखते हुए आइये जानते है वृषभ राशि का जीवनसाथी कैसा होना चाहिए।

वृषभ जातक मजबूत डीलडौल के होते है और अपने जीवन में बहुत मेहनती भी होते है। इनकी तुलना इनके राशि चिन्ह बैल से की जा सकती है। बैल भी अपने में मस्त रहनेवाला, अपना काम करते हुए आगे बढ़ने वाला होता है, उसे अपने आसपास किसी से कोई मतलब नहीं होता और ना ही वो किसी को कुछ कहता है, लेकिन अगर उसे व्यर्थ ही छेड़ा जाये तो फिर वह उसे नहीं छोड़ता। ठीक इसी प्रकार का व्यवहार इनमें भी देखने को मिलता है।

एक दोस्त के रूप में वृषभ जातक बहुत अच्छे साथी साबित होते है, लेकिन ये अपने स्वार्थ को अधिक महत्त्व देते है। नए नए कार्य करना और उन्हें आजमाना इनकी आदत होती है। वृषभ राशि के जातक मनमौजी होते है, ये अपने जीवन को खुलकर आनंद लेते हुए जीना पसंद करते है, ये अच्छे साथी साबित होते है।

वृषभ राशि का जीवनसाथी

वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का अधिकार रहता है और शुक्र सौन्दर्य प्रेमी और भोग विलास का स्वामी है जिसकी वजय से वृषभ राशि के जातकों का झुकाव प्रेम और भोग विलास की ओर अधिक ही रहता है। इनमें कामुकता सधिक पाई जाती है, जिसकी वजय से इनका स्त्रियों की तरफ काफी अधिक झुकाव रहता है। प्रेम संबंधो का इनके जीवन में बहुत महत्त्व रहता है। वृषभ जातक अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति बहुत वफादार होते है, ये उन्हें बहुत वफ़ादारी से प्रेम करते है और वैसा ही अपने जीवनसाथी से अपेक्षा करते है

वृषभ जातक अपने जीवनसाथी से ठोस और मजबूत प्रेम की चाहत रखते है। जिसमें प्रेम और वासना दोनों शामिल होने चाहिए। इन्हें अपने साथी से भरपूर प्रेम और वासना दोनों की भरपूर चाहत होती है। अगर इनका साथी चाहे तो इनसे प्रेम से कुछ भी करवा सकता है। लेकिन अगर वह चाहेगा की बलपूर्वक इनके कुछ करवा लिया जाये तो यह संभव नहीं होता है।
वृषभ जातक की एक बहुत बड़ी कमी होती है की ये अपने जीवनसाथी को अपने अनुसार चलाना चाहते है जिसकी वजय से ये उनपर कड़ा रुख भी अपनाने लगते है और परिणाम स्वरुप इनका वैवाहिक जीवन कुछ कटुता भरा हो जाता है, लेकिन फिर भी वृषभ जातक अपने जीवनसाथी से कभी भी अलग नहीं होते और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा निभाते है।

वृषभ जातक पारिवारिक होते है और अपने परिवार को बहुत प्यार करते है, अपने परिवार की हर जरुरत का ख्याल रखते है जिसकी वजय से इनका परिवार पूरी तरह से इनपर आश्रित होता है। ये अपने परिवार की हर जरुरत, पसंद-नापसंद और सुख सुविधाओं की पूर्ति करते है और अपने परिवार के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते है। ये अपने घर की एक एक जरुरत का ख्याल रखते है। इन्हें चिढ़ केवल तब होती है जब कोई परिवार का सदस्य या जीवनसाथी इनकी बात को नजरअंदाज करें, तब इनको बहुत गुस्सा आता है।

वृषभ राशि के जातक अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाये रखने में विश्वास रखते है और उनके प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारियां निभाते है। इनके लिए वृष, कन्या, मकर और मीन राशि के जीवनसाथी बहुत अच्छे साथी साबित होते है और इनके साथ इनका वैवाहिक जीवन भी बहुत अच्छा सफल देखा गया है। जबकि कुंभ और सिंह राशि के व्यक्तियों के साथ इनका जीवन अच्छा नहीं देखा गया है।

वृषभ और 12 राशियां

आइये अब एक नजर वृषभ राशि जातकों का वैवाहिक जीवन हर राशि के अनुसार जानें

1.वृषभ और मेष राशि

वृषभ का मेष राशि के साथ अच्छा मेलजोल देखा जा सकता है, इनके विचार मिलते है जिसकी वजय से या मेष राशि के जीवनसाथी इनके लिए बहुत अच्छे साबित होते है।

2.वृषभ और वृषभ राशि

वृषभ का अपनी ही राशि के साथ बहुत अच्छा तालमेल बैठता है क्योंकि दोनों का व्यवहार एक समान होता है। इसलिए यह जोड़ी बहुत अच्छे जीवनसाथी साबित होते है।

3.वृषभ और मिथुन राशि

वृषभ राशि की ही तरह मिथुन राशि भी अपना जीवन अपने अनुसार जीने वाली और खुलकर जीना पसंद करने वाली होती है। ये लोग अपने साथी की कम ही परवा करते है और वृषभ राशि को अपना जीवनसाथी अपने अधीन रखने की चाहत होती है। यही कारण है की इन दोनों राशियों का स्वाभाव मैच नहीं कर पाता जिसकी वजय से इनका वैवाहिक जीवन सही नहीं देखा गया है।

4.वृषभ और कर्क राशि

कर्क राशि बहुत भावुक, समझदार, पारिवारिक, घरेलु और परिवार से बहुत प्यार और परिवार के साथ रहने वाली होती है। वृषभ राशि को यही सब चाहिए होता है, इसलिए इनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा देखा गया है।

5.वृषभ और सिंह राशि

सिंह राशि के जातक अपने जीवन में मस्त रहनेवाले, अपने साथी से अधिक अपने काम और जीवन को महत्त्व देने वाले होते है, वे अपने ऊपर किसी का रौब बर्दाश्त नहीं करते , यही कारण है की वृषभ राशि का तालमेल सिंह राशि के साथ बिलकुल नहीं बैठ पाता और इनका वैवाहिक जीवन सफल होना बहुत मुश्किल हो जाता है।

6.वृषभ और कन्या राशि

कन्या राशि के जातक भावुक, बुद्धिमान और पढ़े लिखें होते है। वे अपने जीवन समझ दारी से जीते है, इसलिए इनका तालमेल वृषभ राशि के साथ बैठ जाता। है इनका आपसी वैवाहिक जीवन अच्छा देखा जा सकता है।

7.वृषभ और तुला राशि

वृषभ और तुला दोनों राशियों का स्वामी शुक्र है और इसी वजय से दोनों का स्वाभाव और चाहत लगभग मिलती जुलती है। इसलिए इन दोनों का वैवाहिक जीवन सफल होते देखा जा सकता है।

8.वृषभ और वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में अपने परिवार के प्रति प्रेम और भावुकता उन्हें एक अच्छा जीवनसाथी बनाती है, इसलिए इनका वृषभ राशि के साथ तालमेल बन जाता है और इनका वैवाहिक जीवन भी सफल होते देखा जा सकता है।

9.वृषभ और धनु राशि

वृषभ और धनु राशि की जोड़ी भी एक आइडियल जोड़ी साबित होती है, इनका तालमेल भी अच्छा बैठता है, जिसकी वजय से इनका वैवाहिक जीवन भी परवान चढ़ते देखा जा सकता है।

10.वृषभ और मकर राशि

मकर राशि भी मस्त और धीमी चाल वाली राशि है, इन दोनों राशियों का यही स्वाभाव इनकी अच्छी मैचिंग करवाता है और इनका वैवाहिक जीवन भी सफल देखने को मिलता है।

11.वृषभ और कुंभ राशि

कुम्भ राशि जिद्दी, अहंकारी और अपने attitude में रहने वाली राशि है। ये किसी की परवाह नहीं करती जिसकी वजय से इनका तालमेल वृषभ राशि से बैठना अत्यंत मुश्किल होता है और यही कारण है की इनका वैवाहिक जीवन सफल देखने को नहीं मिलता है।

12.वृषभ और मीन राशि

मीन एक समझदार, बुद्धिमान और सप्पोर्टिव राशि है, इसलिए इनका वृषभ राशि के साथ तालमेल बैठ जाता है और इनका वैवाहिक जीवन सफल रहता है।