मकर राशि की भविष्यवाणी-मकर राशि की सम्पूर्ण जानकारियाँ

मकर राशि की भविष्यवाणी 2024

मकर राशि की भविष्यवाणी वर्ष 2024 इनके जीवन में बहुत से अच्छे परिवर्तन और लाभ लाने वाला है। इस वर्ष बहुत से ऐसे मौक़े आने वाले है जब आप कुछ अच्छा कर लेंगे, पारिवारिक संपन्ता आएगी, सभी से संबंध मधुर बनेंगे। साल भर का समय आनंददायक रहेगा, साल के आखिर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह वर्ष मकर जातकों को घर, भूमि का सुख भी प्रदान करेगा। पढ़ने वाले छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिनकी संतान नहीं है उन्हें संतान सुख मिलेगा और परिवार के साथ घूमने का मौका भी मिलेगा।

करियर और आय

यह वर्ष मकर जातकों के करियर और आय के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इनकी आर्थिक स्तिथि बहुत अच्छी बनेगी, धन लाभ के योग बहुत अच्छे बनेंगे, नए कार्यों की शुरुआत होकर करियर में बढ़ोतरी होगी।
कार्य क्षेत्रों में सबका सहयोग मिलने से तरक्की होगी, अच्छा वाहन सुख और संपत्ति का विस्तार होगा। घर के सदस्यों की नौकरी या नये कारोबार की शुरुआत होगी।

दांपत्य जीवन और लव लाइफ

दांपत्य जीवन और लव लाइफ की बात करें तो इसमें मकर जातकों को इस वर्ष सफलता मिलेगी, सुखी दांपत्य जीवन रहेगा और जिनके प्रेम संबंध चल रहे है उन्हें सफलता मिलेगी। अपने प्रेमी या जीवन साथी के साथ घूमने के कई अवसर प्राप्त होंगे और साल के अंत तक लव लाइफ वैवाहिक लाइफ में बदल सकती है।

मकर राशि की भविष्यवाणी

मकर राशि की भविष्यवाणी जाने तो अभी मकर जातकों पर साढ़े साती चल रही है जो साल 2025 तक चलेगी। शनि देव रोग, पीड़ा, आयु, दुःख, लोहा, फैक्ट्री, कोयला, तेल, खनिज, अधिकारी, नौकर, जेल आदि के कारक होते है। आइये जानते है साढ़े साती का 2025 तक का आखरी समय मकर जातकों के वैवाहिक जीवन, कारोबार, आर्थिक स्तिथि, करियर और स्वास्थय के लिए कैसा रहने वाला है।

तो आप मकर राशि की भविष्यवाणी से जान ले की मकर जातकों का आने वाला समय आकस्मिक धनलाभ वाला हो सकता है। 2025 के अंत तक आपकी आर्थिक स्तिथि बहुत अच्छी होने वाली है, धन लाभ होगा। सुख समृद्धि का समय होगा, अगर इसके साथ ही आपके जीवन में शनि की महादशा चल रही है तो यह समय और अधिक उनत्तिदायक और मालामाल होने वाला समय हो सकता है।

आपके जीवन के सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे, रुका पैसा आपके हाथ में आएगा। पारिवारिक सुख रहेगा, आपको जीवन के सभी प्रकार के सुख साधनों की प्राप्ति होगी और जो लोग राजनीती से जुड़े है या तो उनकी पदोन्नति होगी या उन्हें कोई अच्छा चांस मिलेगा। 2024 की शुरुआत से 2025 तक मकर राशि की भविष्यवाणी बहुत अच्छी होने वाली है।

मकर राशि की भविष्यवाणी में 2026, 2027, 2028, 2029 और 2030 तक की भविष्यवाणी जान लें।
2026, 2027 में शनि तृतीय भाव में गोचर करेंगे और आपको शुभ फल देने वाले है। 2026 तो आपके लिए खास लाभकारी होने वाला है। इसके बाद 2027 से 2028 तक संतान को लाभ मिलेगा, घर में मांगलिक कार्य होंगे, अचानक धन लाभ होगा और अगर आपके प्रेम संबंध चल रहे है तो उसमे सफलता मिलेगी।

साल 2028, 2029 और 2030 के वर्ष आपके लिए कुछ सावधानियों के साथ रहने वाले होंगे। क्योंकि 2030 के समय शनि अपनी नीच अवस्था में आ जायेंगे। इसलिए आपको किसी भी कार्य को बगैर सोचे समझे नहीं करने होंगे, आपको हर कार्य में सावधानी बरतनी होगी। नए कार्यो और कही पर धन लगाने से बचना होगा, प्रॉपर्टी खरीदने में सावधानी रखनी होगी और स्वास्थय का ख्याल रखते हुए चलना होगा।

जनवरी के महीने में पैदा हुए लोगों का भाग्यशाली रत्न।

जनवरी वर्ष का पहला महीना माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार 22 December – 19 January का महीना मकर राशि के क्षेत्र में पड़ता है। ज्योतिष में, मकर राशि के स्वामी भगवान शनि को माना गया है। अंततः, इन लोगों के स्वभाव और व्यवहार में शनि देव के गुण होते हैं। इसलिए जातकों में निम्नलिखित गुण देखे जाते हैं।

सामान्य गुण और प्रवृत्ति

इस महीने में पैदा होने वाले लोग अक्सर लंबे, स्वभाव से नाजुक , रंग गेहुआं या गहरे रंग के होते हैं। इनके पास कुशल बौद्धिक क्षमता होती है, इसलिए वे अवसर के अनुसार उचित बुद्धिमत्ता और उचित व्यवहार दिखाते हैं। ये लोग कभी-कभी दूसरों को तर्कपूर्ण उत्तर देने की शक्ति भी रखते हैं। ये लोग स्वभाव से स्मार्ट होते हैं और पढ़ने-लिखने में अच्छे होते हैं।

जनवरी के महीने में पैदा होने वाली महिलाओं में प्रगति और विकास की तीव्र इच्छा होती है, जीवन में निरंतर प्रगति करती है, जो उनके जीवन में अच्छे सामंजस्य बनाती है। ये महिलाएं बहुत उत्साहित हैं।

एक बात जो इन लोगों के संबंध में देखी गई है कि ये लोग रक्त से संबंधित बीमारियों से जल्दी प्रभावित होते हैं। उन्हें त्वचा संबंधी बीमारियां जैसे रक्तचाप और हृदय से संबंधित बीमारियों के साथ-साथ बवासीर जैसी बीमारियों का खतरा अधिक होता है।

22 December – 19 January का महीना मकर राशि में आता है, मकर राशि के स्वामी शनि देव माने गए हैं, इसलिए इस माह में पैदा होने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति निम्न प्रकार से पाई जाती है:

सामान्य चरित्र

इस महीने में पैदा हुए लोग साहसी, महत्वाकांक्षी, भावुक और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं। वह गंभीर सोच और सुविचारित परिणामों के बाद ही कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाते है। वे मजबूत मानसिक शक्ति रखते है।

धर्म के मामले में, वे यहाँ बहुत कट्टर हैं या धर्म में आस्था रखते हैं। यह उनकी असाधारण प्रतिभा है। वे जीवन में बहुत सावधानी से आगे बढ़ते हैं।

प्रेम कर्तव्य और सामाजिक संबंधों में, उनके विचार सनकी या सनक भरे प्रतीत होते हैं। वे स्वतंत्र विचारक, अहंकारी और हर कार्य में आगे रहने के इच्छुक होते हैं। वे किसी भी प्रकार के नियंत्रण या खुद पर नियंत्रण को स्वीकार नहीं करते हैं। ऐसे लोग गहन निराशा और कठिनाइयों की स्थिति में अधिक जागरूक, गंभीर और सक्रिय हो जाते हैं। वे प्रतिकूल परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते।

ये लोग जितने तीखे और शानदार होते हैं, उतने ही निराशावादी भी होते हैं। वे अन्य लोगों की तुलना में अधिक अंतरंग होने का इरादा नहीं रखते हैं। इसलिए उनके दोस्तों की संख्या भी ज्यादा नहीं है। सार्वजनिक क्षेत्र या पद पर काम करना उनके लिए विशेष रूप से फायदेमंद सिद्ध होता है।

आर्थिक स्थिति के हिसाब से शनि का प्रभाव शुभ नहीं माना जाता है। जीवन के प्रारंभिक वर्षों में, उनकी आर्थिक प्रगति में कई बाधाएं आती हैं। लेकिन बाद में, सावधान, तपस्या, निरंतर समर्पण और उद्योग के प्रयासों के माध्यम से, वे पर्याप्त धन प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों को लोहा, कांच, कोयला आदि धातुओं और मशीनरी, कृषि क्षेत्र और नौकरियों में त्वरित सफलता मिलती है।
उसे संपार्श्विक के आधार पर किसी को अपना पैसा नहीं देना चाहिए, अन्यथा, उसके डूबने की संभावना है।

मकर राशि के जीवनसाथी

मकर जल तत्व राशि है इसलिए मकर राशि के जीवनसाथी वृष, कन्या वृश्चिक और मीन राशियों के व्यक्ति बहुत अच्छे साबित होते है। मकर जातक अपने प्रेमी के प्रति बहुत वफादार होते है। इसलिए इनकी लव लाइफ अच्छी रहती है। एक बार ये लोग किसी की तरफ समर्पित हो जाते है तो जीवन भर ईमानदारी और गंभीरता से निभाते है।

ये लोग अपने प्रेम को बातों में बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करते बल्कि अपनी भावनाओं से अपने प्रेम को व्यक्त करते है। मकर जातकों के लिए अपना जीवनसाथी, परिवार और घर की बहुत अहमियत रहती है। इन्हें अपने वैवाहिक जीवन में विवाद और झगड़े बिलकुल पसंद नहीं आते।
मकर जातक कभी भी अपने वैवाहिक जीवन का जल्दबाजी से निर्णय नहीं लेते, बड़ा सोच समझकर फैसला लेते है। ऐसा इसलिए की ये लोग नहीं चाहते की शादी के बाद कोई विवाद हो और अलगाव हो। इन्हें ऐसा जीवन साथी चाहिए होता है जो समझदार के साथ साथ परिपक्व भी हो। ये अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खुशियों के साथ जीना पसंद करते है।

मकर राशि की आयु

मकर राशि के देवता शनि है, शनि देव को धीमी गति का माना जाता है। उनके हर कार्य में धीरज होता है। राशियों में शनि देव लंबी आयु के कारक है, इसलिए अगर मकर राशि की आयु की बात की जाये तो यह 80 और उससे ऊपर की मानी जाती है। लेकिन लंबी आयु के लिए कुंडली में शनि की स्तिथि के ऊपर निर्भर रहता है। अगर शनि देव किसी भी बुरे प्रभाव या बुरे ग्रहों के सम्पर्क में नहीं है तो निःसंदेह जातक लंबी उम्र भोगता है।

मकर राशि की बीमारी

मकर राशि की बीमारी में ये लोग सबसे अधिक वात रोग की चपेट में आते है इसके अलावा हड्डियों के रोग, उदर विकार, मानसिक परेशानी, बवासीर, बहरापन, आंख के रोग, श्‍वांस के रोग, निमोनिया, चर्म रोग, ब्लडप्रेशर, शुगर आदि मकर राशि की बीमारी है जिनसे इन्हें सावधान रहना चाहिए। इन्हें जीवन में कभी ना कभी इनका सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इनके लिए अच्छा होगा की इन सभी शारारिक परेशानियों को लेकर ये सावधान रहें।

शनि से प्रभावित इन लोगों का शारीरिक स्वास्थ्य ज्यादातर अच्छा होता है। वे काम के साथ-साथ अपने शरीर के भी अच्छे हैं। लेकिन निराशा, खुशी के माहौल के कारण उन्हें पेट की बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। ये लोग जल्द ही सर्दी, खांसी, दमा, और त्वचा जैसे रोगों का शिकार हो जाते हैं। गठिया और चोट जैसे रोगों से भी पैरों में दर्द होने लगता है। दुर्घटनाओं का प्रभाव उनके पैरों पर देखा जाता है।


इन्हें गरिष्ठ भोजन से दूर रहना चाहिए, इन्हें अच्छा आहार लेना चाहिए और आलस्य त्यागकर नियमित व्यायाम करना चाहिए, वैसे तो यह लोग अधिक बीमार नहीं पड़ते फिर भी इनको सावधान रहना चाहिए क्योंकि लापरवाही करने से ये किसी लंबे रोग की चपेट में आ सकते है।

मकर राशि के नाम का पहला अक्षर

मकर राशियों में दसवें पायदान पर आती है, मकर राशि के नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी – है जिनके अनुसार जिन व्यक्तियों की मकर राशि है अपने भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

अगर मकर जातक अपनी राशि अनुसार अच्छे बुरे समय और उपायों के बारे में जानना चाहते है तो जिन व्यक्तियों का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी इन अक्षरों से शुरू होता है वे मकर राशि के व्यक्ति है और मकर राशि के अनुसार अपनी भविष्यवाणी जान सकते है।

मकर राशि वालों को कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए

मकर राशि वालों को कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए
मकर राशि वालों को कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए

मकर राशि पर शनि देव का अधिपत्य है। शनि ही मकर राशि के सुख दुःख का निर्णय करते है। अगर मकर जातकों को जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है तो उन्हें शनि देव की आराधना जरूर करनी चाहिए, उनके सभी कष्ट दूर होंगे।

शनि देव की पूजा के साथ शनि मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति अपने समस्त जीवन में कष्टों और परेशानियों से दूर रहता है, उसके जीवन में निरंतर उनत्ति और तरक्की बनी रहती है। अगर मकर जातक अपने जीवन में शनि को बलवान करना चाहते है और शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है तो मकर जातकों को एक विशेष रत्न की अंगूठी धारण करनी होती है जो उन्हें जीवन की शीर्ष ऊंचाइयों और प्रसिद्धि की प्राप्ति करवाती है।

आइये जानते है मकर राशि वालों को कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए जो उनके जीवन में निरंतर उनत्ति की प्राप्ति करवाती है। शनि का रत्न “नीलम” मकर जातकों का सर्वश्रेष्ठ भाग्यशाली, उनत्तिवर्धक और कष्टनाशक रत्न है जिसे मकर जातक धारण करके अपने जीवन में हर ख़ुशी प्राप्त कर सकते है। अपने कारोबार और आर्थिक स्तिथि को बहुत शानदार बनाये रख सकते है।

मकर जातकों का भाग्यशाली रत्न “नीलम” ऐसा चमत्कारी रत्न है तो व्यक्ति को धरातल से आसमान की और ले जाने में समय नहीं लगाता। नीलम अपने प्रभाव बहुत जल्दी देने वाला रत्न है और मकर जातकों को तो नीलम सदा फलदाई होता है। इसलिए जब भी मकर जातक नीलम धारण करते है तो वह बहुत बड़े आदमी बनते है।

मकर जातकों को नीलम के प्रति बहुत सावधान रहना चाहिए, उन्हें नीलम धारण करने से पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर कर लेनी चाहिए, अगर नीलम नकली हुआ तो उसके शुभ परिणाम कभी भी नहीं मिलेंगे।
दूसरा असली नीलम के साथ यह भी देखना बहुत जरूरी होता है की नीलम में किसी भी तरह के काले या लाल छींटे नहीं हो, नीलम में कोई दरार ना हो, नीलम खूबसूरत नीले रंग का हो, उसकी चमक अच्छी होनी चाहिए। तभी ऐसा नीलम मकर जातकों को बहुत फलदाई होगा।

मकर राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए

मकर राशि का स्वामी शनि देव है और मकर जातकों पर शनि देव की ही कृपा बनी रहती है। इसलिए इनके बात करें की मकर राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए तो इन्हें शनिवार के दिन व्रत करना चाहिए, मकर जातकों को शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों तेल का दीप जलाना चाहिए।
दीप जलाने के साथ अगर ये लोग शनिवार की शाम पीपल के पेड़ पर काले तिल, गुड़ और सरसों तेल चढ़ाते है तो इनके जीवन के सभी कष्ट खत्म होते है।

मकर जातकों को अपने जीवन में उनत्ति और तरक्की के लिए नीलम रत्न भी धारण करना चाहिए, नीलम के स्थान पर जमुनिया रत्न भी धारण कर सकते है। इसके अलावा अगर यह लोग अपने बाजु या गले में सात मुखी रुद्राक्ष या शमी के पेड़ की लकड़ी की पूजा करके धारण करते है तो इनके जीवन के सभी कष्ट दूर होकर इनका जीवन सदा खुशहाल रहता है।

अगर मकर जातक किसी परेशानियों से गुजर रहे है तो शनिवार की शाम शनि देव के दर्शन करके एक मिट्टी का पात्र लें, उसमें सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को या तो किसी को दान कर दे या फिर पीपल के पेड़ पर चढ़ा दे। उनके समस्त कष्ट ख़त्म होंगे।

जनवरी के महीने में पैदा हुए लोगों का भाग्यशाली रत्न, Lucky Birthstone:

22 December – 19 January के महीने में पैदा हुए लोग जिनकी राशि मकर होती है उनका भाग्यशाली जन्म रत्न जिसे Lucky Birthstone भी बोला जाता है, वह गार्नेट होता है।

22 December – 19 January के महीने में, पैदा हुए लोगों की प्रगति में बाधाएं उत्पन्न होती हैं। ये लोग बार-बार अपनी योजनाओं में असफल होते हैं। ये लोग जल्द ही परेशान होने लगते हैं। यह उनके व्यवहार में बदलाव का कारण बनता है, ये लोग जल्दी निराश, निराश और उदास हो जाते हैं। उनके लिए, गार्नेट नामक एक पत्थर को एक भाग्यशाली रत्न माना जाता है।

गार्नेट को तामड़ा भी कहा जाता है। यह रत्न गहरे लाल और सुनहरे-लाल रंगों में पाया जाता है। गारनेट नाम के इस पत्थर ने जनवरी में पैदा हुए सैकड़ों लोगों के जीवन में बार-बार चमत्कार दिखाए हैं। गार्नेट रत्न धारण करने से उनके जीवन में बदलाव और उन्हें शीर्ष शिखर तक पहुंचने में मदद मिली है।

Garnet Gemstone
Garnet Gemstone

गार्नेट नामक यह रत्न जनवरी में पैदा हुए लोगों के लिए आगे बढ़ने और वांछित सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित होता है। इस रत्न को पहनने के बाद जो भी काम हाथ में लिया जाता है, वो काम जरूर पूरा होता है। जो छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में बैठते हैं और साक्षात्कार आदि के लिए जाते हैं, उनके लिए यह रत्न निश्चित रूप से सफल साबित होता है। इसे पहनने से मानसिक शांति मिलती है, साथ ही इसे धारण करने वाला व्यक्ति सभी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों, सभी प्रकार की कठिनाइयों का आसानी से सामना करता है। वह अपनी मानसिक क्षमता से हर समस्या पर काबू पा लेता है।

Garnet
Garnet

गार्नेट धारण करने वाला व्यक्ति अपनी मानसिक क्षमता और बौद्धिक क्षमता का पूरा उपयोग करता है और अपने जीवन को बढ़ाता है। गार्नेट रत्न की एक और विशेषता है की यह रत्न प्रेमियों के बीच प्रेम की तीव्रता को बढ़ाता है। इसलिए, इस रत्न को दोस्तों में उपहार देने की परंपरा भी रही है। पति या पत्नी या प्रेमी, प्रेमिका या दो दोस्तों द्वारा एक दूसरे को उपहार के रूप में विशेष धातु में जड़ित गार्नेट रिंग के उपहार से उनके रिश्ते को मजबूती और निरंतरता मिलती है।

Leave a Comment