सिंह राशि में जन्मे लोग प्रभावकारी, शासन करने वाले, दबंग, न्यायप्रिय, शांतिप्रिय, मध्यस्थता करने वाले, अध्यात्म से जुड़े रहने वाले और सत्य के पक्षधर होते है। आइये सिंह राशि की भविष्यवाणी जानें
सिंह राशि की भविष्यवाणी
जब जन्म कुंडली में चंद्र ग्रह सिंह राशि में होता है तब जातक की राशि सिंह बनती है, जिनका जन्म 22 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ होता है उनकी राशि भी सिंह बनती है, इसके अलावा जिनका नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे अक्षर से शुरू होता है उनकी भी सिंह राशि होती है। सिंह राशि का चिन्ह बब्बर शेर है, सिंह राशि अग्नितत्व राशि है, यह राशि स्वाभाव से क्रूर होती है, सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और भाग्यशाली रत्न माणिक्य है।
सिंह राशि के जातकों की शारीरिक रचना
सिंह राशि/लग्न के जातक सिंह की ही तरह शारीरिक रूप से ताकतवर होते है, मजबूत और स्वस्थ शरीर के स्वामी होते है, अच्छा कद, सर पर घने बाल, मजबूत कंधे, चौड़ा सीना, मजबूत और बलिष्ठ हाथ पैर और इनका रंग साफ़ होता है।
सिंह राशि/लग्न के जातकों के सर और भौहों पर घने और खड़े बाल होते है, भौहें आपस में मिली हुई, आप ऐसा मान ले की सिंह राशि के जातकों की शारीरिक रचना भी बहुत कुछ सिंह की ही तरह मिलती जुलती है।
बलिष्ठ शरीर होने की वजय से सिंह राशि/लग्न के जातकों में एक अलग सा ही आकर्षण होता है, जो सबको प्रभावित करता है, जिसकी वजय से लोग तुरंत ही इनके साथ मिलजुल जाते है।
सिंह राशि के जातकों का स्वाभाव
सिंह राशि/लग्न में जन्म लेने वाले जातक स्वभाव से जिद्दी, अपने मन की करने वाले, हठीले, अगर कोई इनकी बात ना माने तो तुरंत गुस्सा करने वाले, और सबको अपने अधीन रखने की चाह वाले होते है।
सिंह जातक न्यायप्रिय, शांतिप्रिय, मध्यस्थता करने वाले, अध्यात्म से जुड़े रहने वाले, सत्य के पक्षधर, तेज बुद्धि वाले, लोकप्रिय, संगीत प्रेमी, बच्चों से स्नेह करने वाले, और अच्छे कलाकार भी होते है।
सिंह जातक कैसी भी परिस्थिति हो झुकना पसंद नहीं करते, वैसे तो सिंह जातक हसमुख स्वाभाव के होते है, हसी मजाक करते रहते है और इन्हे गुस्सा भी कम ही आता है,
लेकिन अगर कभी इन्हें कोई बेवजय परेशान करें और इन्हें गुस्सा आ जाये तो ये तब तक शांत नहीं होते जब तक की ये सामनेवाले को सबक ना सीखा दे।
अनुशासन इनके जीवन का हिस्सा होता है, अनुशासन पसंद करते है और कोई अनुशासन तोड़े यह पसंद नहीं करते है। इनमें गजब का आत्मविश्वास होता है।
सिंह जातक संगीत और कला का आदर और पसंद करते है, और ऐसे व्यक्ति जो संगीत और कलाओं से जुड़े हुए होते है उनका बहुत आदर करते है।
सिंह जातकों में एक बड़ी अच्छी विशेषता होती है की ये कैसी भी परिस्थितियां हो, घबराते नहीं है, बल्कि अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते है। इनमें दूसरों पर शासन करने की अदभुत कला होती है,
बहुत उत्साही होते है, इनके उद्देशय जब तक पूर्ण ना हो ये लगे रहते है, सिंह जातक ज्यादातर पुलिस विभागों और सेना में देखे जा सकते है और इन विभागों में यह लोग अच्छी सफलता प्राप्त करते है।
जिन सिंह राशि/लग्न के जातकों का सूर्य मजबूत, शुभ भाव, उच्च का या उच्च अंशो का होता है, वे सिंह जातक सफल राजनेता, उच्च पुलिस पद, थानेदार, मेजर या कर्नल होते हैं और अपनी क़ाबलियत दिखाकर प्रसिद्धि प्राप्त करते है।
गुप्तचर विभागों में भी सिंह जातकों को अच्छा सफल देखा गया है।
सिंह जातकों का प्रारंभिक जीवन सुखी होता है, मध्यम अवस्था में कुछ संघर्षो के साथ आगे बढ़ते है और उसके बाद सुखी जीवन व्यतीत करते है।
सिंह राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन
सिंह राशि/लग्न के जातक सच्चा और निष्कपट प्रेम में विश्वास रखते है और अपने वैवाहिक जीवन और जीवनसाथी के प्रति विश्वासपात्र रहते है।
सिंह राशि के जातकों का स्वास्थय
स्वास्थय की दृष्टि से देखा जाये तो सिंह जातक आँखों की परेशानी, पीठ दर्द, रीड की हड्डी के दर्द, पसलियों की परेशानियां, हृदय और रक्तः सम्बंधित बीमारियों से ग्रसित हो सकते है।
सिंह राशि के जातकों के शुभ ग्रह
सिंह राशि/लग्न के लिए या सिंह जातकों के शुभ ग्रहों की बात की जाये जो इनको जीवन में अच्छी उनत्ति और तरक्की देने वाले ग्रह है, वे सूर्य, ब्रहस्पति, मंगल और बुध है,
इन ग्रहों को मजबूत करने के लिए सिंह जातक इनके रत्न भी धारण कर सकते है और लाभ ले सकते है,
लेकिन किसी ज्योतिष से परामर्श लेना आवश्यक रहेगा की किस समय इनमें से कौन सा रत्न धारण किया जाये।
सिंह राशि के जातकों के अशुभ ग्रह
शनि और चंद्र सिंह जातकों के लिए शुभ नहीं माने जा सकते है, और शुक्र सिंह जातकों के लिए सम ग्रह का काम करेगा,
इसलिए शनि और चंद्र का रत्न धारण करना नुकसानकारी रहेगा, और शुक्र का रत्न कुंडली में शुक्र की स्तिथि के अनुसार, शुक्र की महादशा में धारण करके परिक्षण किया जा सकता है।
सिंह राशि के जातकों के शुभ रंग
सिंह जातकों के लिए लाल और लाल के आस पास के रंग, सभी प्रकार के पीले रंग शुभ रंग है, किसी भी शुभ कार्यो में इन रंगों के वस्त्र धारण करके जाना चाहिए।
सिंह राशि के जातकों के शुभ रत्न
सिंह राशि/लग्न के जातकों के लिए माणिक्य, पीला पुखराज और लाल मूंगा सबसे शुभ रत्न है, इन रत्नों को धारण करने से सिंह जातक अच्छा स्वास्थय, सामाजिक सम्मान, आर्थिक उनत्ति, भाग्योदय प्राप्त कर सकते है,
इसके अलावा अगर कुंडली में बुध शुभ भाव में हो तो बुध की महादशा में पन्ना भी धारण किया जा सकता है
सिंह राशि की भविष्यवाणी