सिंह राशि के जातक कैसे होते हैं, सिंह राशि के जातक भी सूर्य की तरह प्रसिद्धि पाने वाले होते हैं।

सिंह राशि के जातक कैसे होते हैं

सिंह राशि का नेतृत्व सूर्य ग्रह करता है। सिंह राशि के जातक कैसे होते हैं, सिंह राशि के जातक भी सूर्य की तरह प्रसिद्धि पाने वाले होते हैं। सूर्य की तरह ही अपने जीवन में अडिग रहते हैं। 

सिंह राशि वाले प्राय कुछ मसखरे स्वाभाव के होते है,रचनात्मक कार्य इन्हें पसंद आते है, भावुक,उदार,गर्म दिल हँसमुख होते है। इसी के साथ साथ ये स्वाभाव से कुछ अभिमानी,जिद्दी किस्म के भी होते है, इनमें अहम् की भावना होती है और आलसी भी होते है।

गीत संगीत,नाटक,रंगमंच के कार्यकर्म,छुट्टियौं बिताना,अपनी प्रशंसा सुनना,महँगी चीजे इस्तेमाल करना,चमकीले रंग,मित्रो के साथ मस्ती करना समय बीतना इन्हें बहुत अच्छा लगता है।

Read also: १२ राशियाँ

अगर कोई इनकी अनदेखि करे तो ये बहुत जल्दी चिढ़ जाते है, मुश्किल और वास्तविकता का सामना नहीं कर पाते,और  इनकी चाहत होती है की हर कोई इनके साथ किसी विशेष व्यक्ति जैसा व्यहवार करे।

सिंह राशि में पैदा हुए लोग जन्मजात नेता की तरह होते है,रचनात्मक,आत्मविश्वासी,प्रभावशाली होते है।  इनका विरोध करना अत्यंत मुश्किल होता है।  इनके मन में जो आए या जो इन्हें पसंद आ जाये तो उसे किसी भी कीमत पर हासिल करना चाहते है।
कठिन से कठिन समस्याओ का समाधान निकालने में और जटिल स्तिथियों को सुलझाने में सिंह राशि वाले सक्षम होते है।
सिंह राशि वाले अभिमानी,आलसी और इनके वयवहार में कुछ रूखापन भी होता है

सिंह राशि  के जातकों की शारीरिक रचना 

सिंह राशि के जातक स्वस्थ और मजबूत व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। लम्बे हाथ पाव, सीना चौड़ा होता है। मध्यम कद के होते हैं और इनकी आंखें कुछ नीली और काली होती हैं। सर पर घने बाल होते हैं। बलिष्ठ शरीर होता है।  

Read Also: चेहरे की सुंदरता कैसे बनाये रखें

सिंह राशि  के जातकों का स्वाभाव 

सिंह राशि में जन्मे जातक बहुत बोलने वाले होते हैं। बहुत मेलजोल बढ़ाने वाले होते हैं। अभिलाषा, सर्जनात्मक और ऊर्जा वाला इनका व्यक्तित्व होता है। 

इनके व्यवहार में बहुत सी खूबियां होती हैं। आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं और हमेशा सामाजिक स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने में माहिर होते हैं। सूर्य राशि के जातकों का ऐसा व्यक्तित्व होता है की अक्सर इनके आसपास लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। 

इनका स्वभाव उग्रता से भरा हुआ होता है। सिंह राशि के जातकों में कुछ ऐसा आकर्षण होता है की लोग इनसे तुरंत ही मित्रता कर लेते हैं। 

सिंह राशि के जातकों का स्वभाव से कुछ जिद्दी किस्म का भी होता हैं। यह किसी की भी बात ना मानने वाले होते हैं। किसी के भी आगे झुकना पसंद नहीं करते। स्वभाव से शांत होते हैं, इन्हें ज्यादा क्रोध नहीं आता है। लेकिन अगर इन्हें क्रोध दिला दिया जाए तो फिर इन्हें शांत होने में समय लगता है या फिर जब तक अपने शत्रु से बदला ना ले ले तब तक यह शांत नहीं होते। 

Read Also: आपका भाग्यशाली रत्न

हंसी मजाक करना इन्हें अच्छा लगता है, लेकिन इसी के साथ-साथ गंभीर स्वभाव के भी होते हैं। सिंह राशि के जातकों को गीत, संगीत, नाटक ,फिल्में , आदि में काफी रुचि रहती है। 

इनमें एक खासियत यह होती है कि वह किसी भी भी परिस्थिति में अपने आपको उसी के अनुसार ढाल लेते हैं। अपने को उसी के अनुसार अनुकूल बना लेते हैं। 

सिंह राशि के जातक को अनुशासन बहुत अच्छा लगता है। वह अनुशासन प्रिय होते हैं और आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। वह रिश्तो में धोखा बर्दाश्त नहीं करते। धर्म कर्म के मामलों में आगे रहते हैं। सिंह राशि के जातकों में एक खासियत यह भी होती  हैं की जिसे वे अपना मान लेते हैं, उसके प्रति सदा ईमानदार रहते हैं और अपनी मित्रता के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। 

किसी पर भी शासन करना सिंह राशि के जातकों को बहुत अच्छी तरह से आता है। अपने शत्रु शत्रुओं से निपटना और उन्हें खत्म करना उन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है। 

किसी भी तरह के विवादों में हमेशा आगे रहते हैं और साथ ही लड़ाई झगड़ों के क्षेत्रों में सदा आगे रहते हैं। 

सिंह राशि के जातकों का कैरियर 

मैनेजमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स यह तीनों ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से राशि के जातक अच्छी सफलता पाते हैं। इनका व्यक्तित्व नेतृत्व करने वाला होता है इसलिए इनके पास काम से संबंधित कभी कोई कमी नहीं रहती है। 

सिंह राशि के जातक अधिकतर पुलिस विभागों और सेना से जुड़े हुए मिलते हैं और इन विभागों में वह खूब सफलता भी पाते हैं। अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा इन विभागों में वह काफी उन्नति और तरक्की करते हैं और जल्द ही उच्च पद तक भी पहुंच जाते हैं। 

अगर सिंह राशि इनकी कुंडली में अच्छी डिग्री में स्थित हो तो यह जातक पुलिस विभाग के उच्च पदों पर या मेडिकल क्षेत्रों के उच्च पदों पर पहुंचते हैं। सिंह जातकों को गुप्तचर विभागों में भी काफी अच्छे पदों पर देखा जा सकता है। 

सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन 

सूर्य राशि के जातक अपने वैवाहिक जीवन को लेकर काफी गंभीर होते हैं और पारिवारिक तौर पर काफी भावुक स्वभाव के होते हैं। यह जातक ऐसा जीवन साथी जाते हैं जो इनका ख्याल रखें और इनके प्रति वफादार रहें। सूर्य राशि के जातक अपने जीवन साथी को अच्छी खुशियों भरा माहौल देना चाहते हैं।

सूर्य राशि के जातक अपने शादीशुदा जीवन में सेक्स के मामले में काफी ऊर्जावान होते हैं। 

सिंह राशि के जातक अपने स्वभाव के अनुसार अपने जीवनसाथी या प्रेमिका से ऐसा व्यवहार चाहते हैं जैसे कि किसी राजा की रानी उनकी सेवा करती है और उनसे वैसे ही प्यार की अपेक्षा करते हैं। अगर इनकी जीवनसंगिनी इनके इस स्वभाव को पहचान जाए तो वह राज करती है। 

सिंह राशि के जातकों का जीवन खुशहाल और सुखी होता है। अपने युवावस्था के दिनों में इन्हें कुछ संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन उसके बाद यह पूरी तरह से सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। 

यह जानकारी भी प्राप्त करें

रत्न कितने समय तक प्रभावशाली रहते है

राशि रत्न क्या है,कौन सा रत्न किस राशि के लिए फायदेमंद है

किस रत्न को किस धातु की अंगूठी में धारण करें

Read Also:

असली नीलम रत्न की कीमत

नीलम पत्थर कौन पहन सकता है?

नीलम पहनने से क्या लाभ होता है?

नीलम कौन सी उंगली में धारण करना चाहिए?

सबसे शक्तिशाली रत्न

नीलम ! इस रत्न को धारण करने से बदल सकती है आपकी किस्मत।

ब्लू सफायर(नीलम ) की विशेषता,धारण करने से लाभ एव धारण विधि

रत्न-रत्न ज्योतिष-भाग्य रत्न और जीवन पर प्रभाव

किस राशि में कौन सा पत्थर पहनना चाहिए?

Leave a Comment